Penny Stocks: 5 साल में ₹1 लाख को बनाया ₹10 लाख! ₹1 वाले इस पेनी स्टॉक में फिर आई तेजी

Penny Stocks News: शेयर बाजार में आज पेनी स्टॉक पल्सर इंटरनेशनल के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इस स्टॉक ने पिछले पांच सालों में निवेशकों को लगभग 880% का रिटर्न दिया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Mar 2026, 01:39 PM IST
Penny Stocks:  <span class='webrupee'>₹</span>1 लाख को बनाए  <span class='webrupee'>₹</span>10 लाख,  <span class='webrupee'>₹</span>1 वाले इस पेनी स्टॉक में फिर आई तेजी
Penny Stocks: ₹1 लाख को बनाए ₹10 लाख, ₹1 वाले इस पेनी स्टॉक में फिर आई तेजी

Multibagger Penny Stocks Under ₹1: शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच, एक पेनी स्टॉक में बड़ी हलचल देखी जा रही है। मंगलवार, 17 मार्च को छोटे मार्केट कैपिटल वाली कंपनी पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International) के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इसके शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 4.26% की तेजी के साथ 98 पैसे पर पहुंच गए। पल्सर इंटरनेशनल के शेयरों में यह उछाल कंपनी की तरफ से प्रभावशाली वित्तीय आंकड़ें और भविष्य की योजनाएं पेश करने के बाद आया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने अपने स्थापित वर्टिकल से 90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है।

कंपनी का रेवेन्यू 90 करोड़ रुपये हुआ

पल्सर इंटरनेशनल ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया कि कंपनी ने कई वर्टिकल्स से 90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। मैनेजमेंट का मानना है कि वर्किंग कैपिटल साइकिल में सुधार होने से आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ की संभावनाएं और भी बेहतर होंगी। हालांकि, बाजार की अनिश्चितताओं को देखते हुए मैनेजमेंट ने सतर्क आशावाद रुख अपनाया है। जैसे-जैसे परिचालन का दायरा बढ़ेगा, इन सेगमेंट्स में कंपनी का कुल वित्तीय प्रदर्शन और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें | Adani Power और Hyundai Motor सहित 6 नए शेयर अप्रैल से F&O में होंगे शामिल

स्ट्रैटजी में बदलाव करने की तैयारी में कंपनी

इसके साथ ही कंपनी ने अपनी ग्रोथ स्ट्रैटजी को भी साझा किया है। कृषि कमोडिटी ट्रेडिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में एक्टिव पल्सर इंटरनेशनल अब अपनी स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव कर रही है। कंपनी अपने स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन सेगमेंट को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस करने की तैयारी में है। इसके तहत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्रिसिजन फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Bitcoin Price Surge: 6 हफ्ते के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बिटकॉइन

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड?

बता दें कि इस विस्तार और अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक पहले 14 मार्च को होनी थी, जिसे अब पुनर्निर्धारित कर शुक्रवार, 20 मार्च को रखा गया है। इस बैठक के नतीजों से पहले स्टॉक पर निवेशक एक्टिव हुए हैं।

यह भी पढ़ें | सऊदी अरब और UAE संग भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? चेक करें कैलेंडर

5 साल में 880% का बंपर रिटर्न

गौरतलब है कि हालिया दिनों में पल्सर इंटरनेशनल के शेयरों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है, लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। पिछले एक सप्ताह में स्टॉॉक ने 24 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया, जबकि 1 महीने की अवधि में 8.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, साल 2026 में अब तक पल्सर इंटरनेशनल के शेयर 45 फीसदी नीचे आ गए हैं, जबकि 1 साल की अवधि में लगभग 90 फीसदी का नुकसान हुआ है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में निवेशक मालामाल हुए हैं। पिछले पांच सालों के दौरान इसने 880% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटPenny Stocks: 5 साल में ₹1 लाख को बनाया ₹10 लाख! ₹1 वाले इस पेनी स्टॉक में फिर आई तेजी
More