
Share market news: शेयर बाजार में कई छोटे शेयर होते हैं जो अचानक सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है Kellton Tech Solutions, जिसका शेयर फिलहाल ₹22 के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है, जिसकी वजह से सोमवार को इस स्टॉक पर सबकी नजरें रहेंगी।
1 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में Kellton Tech ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ने 40 मिलियन डॉलर (करीब ₹330 करोड़) तक के फॉरेन करेंसी कनवर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) जारी करने की मंजूरी दे दी है। ये फैसला 30 सितंबर 2025 को हुई AGM में मिली मंजूरी के आधार पर लिया गया है।
कंपनी ने कहा कि जैसे-जैसे इस बॉन्ड इश्यू से जुड़ी शर्तें, डॉक्युमेंटेशन और टाइमलाइन तय होंगी, वैसे-वैसे वो स्टॉक एक्सचेंज को अपडेट देती रहेगी।
शुक्रवार को Kellton Tech का शेयर ₹21.95 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें करीब 8% की गिरावट आई है, लेकिन पिछले 6 महीनों में 3% की बढ़त भी देखने को मिली है। खास बात ये है कि पिछले 5 सालों में इसने 120% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, यानी लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए ये एक मल्टीबैगर साबित हुआ है।
30 अक्टूबर को कंपनी ने एक और बड़ी घोषणा की थी। ऐलान के अनुसार, यूनाइटेड नेशंस पापुलेशन फंड (UNFPA) ने Kellton को चुना है ताकि वो Generative AI आधारित डिजिटल सॉल्यूशंस तैयार कर सके। ये प्रोजेक्ट UNFPA की ग्लोबल इनिशिएटिव्स को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए है।
Kellton के CEO करनजीत सिंह ने कहा कि ये साझेदारी दिखाती है कि इनोवेशन और इंसानियत साथ मिलकर कैसे ग्लोबल असर डाल सकते हैं। कंपनी का फोकस सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि उसे इंसानों के लिए ज्यादा उपयोगी और पारदर्शी बनाना है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.