Multibagger Stock: महज 16 महीनों में 7700% रिटर्न, सोमवार को फोकस में रहेगा ये मल्टीबैगर स्टॉक

Multibagger Stock: हाल के दिनों में एक शेयर ने जबरदस्त तेजी दिखाई है और निवेशकों का ध्यान खींचा है। कंपनी ने अपने विस्तार के लिए फंड जुटाने के कदम उठाए हैं, जिससे इसमें आगे भी हलचल बनी रह सकती है। 

Priya Shandilya
पब्लिश्ड28 Dec 2025, 10:26 AM IST
सोमवार को फोकस में रहेंगे इस कंपनी के शेयर्स, जानें वजह
सोमवार को फोकस में रहेंगे इस कंपनी के शेयर्स, जानें वजह

Multibagger Stock: शेयर बाजार में कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो चुपचाप अपना काम करते रहते हैं और जब चमकते हैं तो सबको चौंका देते हैं। एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) भी कुछ ऐसा ही नाम बनकर सामने आया है।

कभी मामूली दामों पर मिलने वाला ये शेयर आज निवेशकों को हजारों फीसदी का रिटर्न दे चुका है। अब एक बार फिर यह स्टॉक चर्चा में है, क्योंकि कंपनी ने अपने कारोबार को और बड़ा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में निवेशकों की नजरें एक बार फिर इस मल्टीबैगर शेयर पर टिक गई हैं।

क्यों चर्चा में है कंपनी?

दरअसल, एलीटकॉन इंटरनेशनल ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने Companies Act 2013 की धारा 180(1)(C) और 186 के तहत अपनी बॉरोइंग लिमिट बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि अब कंपनी ज्यादा निवेश कर सकेगी, लोन दे सकेगी और गारंटी या सिक्योरिटी भी प्रदान कर सकेगी। कंपनी ने बताया कि वह अब लोन लेने, गारंटी देने और निवेश करने के लिए ज्यादा वित्तीय लचीलापन चाहती है, जिसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी भी मांगी गई है।

शेयरधारकों की मंजूरी और ई-वोटिंग

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई जाएगी। इसके लिए ई-वोटिंग की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 तक चलेगी। कंपनी ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र स्क्रूटिनाइजर आकाश गोयल (G Aakash & Associates) को भी नियुक्त किया है।

नया ऑर्डर बुक अपडेट

हाल ही में कंपनी को 97.35 मिलियन डॉलर का बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई से जुड़ा है। कंपनी का कहना है कि इस डील से आने वाले समय में रेवेन्यू स्ट्रीम मजबूत होगी और विदेशी बाजारों में पकड़ और मजबूत होगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड

अगर शेयर की परफॉर्मेंस देखें तो एलीटकॉन ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। अगस्त 2024 में लिस्टिंग के बाद से इसने निवेशकों को 7,700% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

पिछले एक साल में रिटर्न: 971%

2025 में YTD रिटर्न: 909.64%

पिछले एक महीने में: 16.08% बढ़त

52 वीक-हाई: 422.65

52 वीक-लो: 9.58

हालांकि हाल के कुछ सत्रों में शेयर में हल्की गिरावट भी देखी गई है, जो मुनाफावसूली का संकेत मानी जा रही है। पिछले शुक्रवार को एलीटकॉन का शेयर 104.70 पर बंद हुआ, जो पिछले क्लोज 108.20 से 3.23% कम था। पिछले पांच सेशंस में कंपनी के शेयर्स में 8.37% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मार्केट कैप 26 दिसंबर 2025 को 16,736.30 करोड़ दर्ज किया गया।

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

एलीटकॉन इंटरनेशनल ने निवेशकों को कम समय में जबरदस्त रिटर्न दिया है। अब उधारी सीमा बढ़ाने और नए कॉन्ट्रैक्ट्स से कंपनी की ग्रोथ स्टोरी और मजबूत होती दिख रही है। हालांकि, शेयर प्राइस में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMultibagger Stock: महज 16 महीनों में 7700% रिटर्न, सोमवार को फोकस में रहेगा ये मल्टीबैगर स्टॉक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMultibagger Stock: महज 16 महीनों में 7700% रिटर्न, सोमवार को फोकस में रहेगा ये मल्टीबैगर स्टॉक