
Multibagger Stock: शेयर बाजार में अक्सर बड़े नामों पर नजर रहती है, लेकिन कभी-कभी छोटे दाम वाले शेयर भी निवेशकों को चौंका देते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक है Hazoor Multi Projects, जिसकी कीमत ₹50 से कम है लेकिन रिटर्न मल्टीबैगर रहे हैं। सोमवार को यह शेयर खास चर्चा में रहेगा क्योंकि कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से बड़ा ऑर्डर मिला है।
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने एक्सचेंज को बताया कि कंपनी को नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से लेटर ऑफ अवॉर्ड यानी LOA मिला है। इसके तहत कंपनी तमिलनाडु के कृष्णागिरी फी प्लाजा और महाराष्ट्र के Ankadhal Fee Plaza पर यूजर फी कलेक्शन और मेंटेनेंस का काम संभालेगी।
कंपनी दोनों लोकेशन पर टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल और जरूरी सुविधाओं की सप्लाई का काम भी करेगी। ये काम कम्पिटिटिव बिडिंग के जरिए मिला है और कुल वैल्यू लगभग ₹277 करोड़ बताई गई है। ऑर्डर एक साल के भीतर पूरा करना है।
ये शेयर फिलहाल स्मॉल-कैप कैटेगरी में आता है और 50 रुपए से नीचे ट्रेड हो रहा है। स्टॉक ने पांच साल में 13,589% तक रिटर्न दिया है, यानी इसने वाकई कई गुना पैसा बनाया है। हालांकि, हाल के महीनों में इसमें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है। एक महीने में करीब 14% चढ़ा लेकिन छह महीने में लगभग 13% गिरा भी है।
FY2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का रिजल्ट कमजोर आया। रेवेन्यू लगभग ₹102 करोड़ रहा जो पिछले साल की तुलना में करीब 33% कम है और कंपनी को इस बार करीब ₹9.9 करोड़ का नेट लॉस हुआ, जबकि पिछले साल प्रॉफिट था। कंपनी ने FY2024–25 के लिए ₹0.20 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था जो 29 सितंबर 2025 की AGM में अप्रूव हुआ और 22 सितंबर की रिकॉर्ड डेट के हिसाब से दिया गया।
हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का शेयर छोटे निवेशकों के लिए आकर्षक है क्योंकि कीमत कम है और लंबे समय में मल्टीबैगर साबित हुआ है। हालांकि हालिया नतीजे कमजोर रहे हैं, लेकिन NHAI से मिला नया ऑर्डर कंपनी के लिए बड़ा मौका है। सोमवार को इस स्टॉक पर सबकी नजर रहेगी।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.