Multibagger Stocks: बड़ा ऑर्डर पाते ही इस स्टॉक ने फिर मारा अपर सर्किट, शेयरधारकों की बल्ले बल्ले!

Multibagger Stocks News: एलीटकोन इंटरनेशनल के शेयरों ने आज अपर सर्किट हिट किया। इस स्टॉक में लगातार 6वें दिन तेजी दर्ज की गई।      

Shivam Shukla
अपडेटेड15 Dec 2025, 12:32 PM IST
अपर सर्किट स्टॉक
अपर सर्किट स्टॉक

Upper Circuit Stocks: शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट के बीच भी स्टॉक स्पेसफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में मल्टीबैगर स्टॉक एलीटकोन इंटरनेशनल के शेयरों ने जोरदार तेजी देखने को मिली। एलीटकोन के शेयरों ने यह उछाल कंपनी को 875 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर हासिल होने के बाद दर्ज किया गया है। सोमवार को लगातार 6वें ट्रेडिंग सेशन के लिए स्टॉक ने अपने सर्किट हिट किया।

5 प्रतिशत का लगा अपर सर्किट

सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एलीटकोन इंटरनेशनल के शेयर 108 रुपये के लेवल पर कामकाज के लिए खुले, जबकि कुछ देर बाद इसमें जोरदार खरीदारी देखी गई और शेयर 5 प्रतिशत अपर सर्किट के साथ 114.84 रुपये के लेवल पर ब्लॉक हो गए। पिछले कुछ महीनों से शेयर में गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन अब नया ऑर्डर मिलने के बाद एक बार फिर इन्वेस्टर्स एक्टिव हुए हैं।

दो साल के लिए मिला ऑर्डर

कंपनी ने बताया कि यह दो सालों के लिए कॉन्ट्रैक्ट सप्लाई ऑर्डर युवी इंटरनेशनल ट्रेड FZE से मिला है, जो अरब अमीरात की एक बड़ी ईकाई है। इस कॉन्ट्रैक्ट में एक साल की लॉक इन पीरिएड शामिल है, जिसका मतलब है कि अगले एक साल तक कंपनी को नियमित रूप से एक्सपोर्ट वॉल्यूम बनाए रखने में मदद मिलेगी।

यह कॉन्ट्रैक्ट सिगरेट, प्रीमिक्स्ड शीशा, हुक्का तम्बाकू, स्मोकिंग मिक्सचर और तम्बाकू से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स की सप्लाई से जुड़ा है। मिडिल ईस्ट मार्केट में तम्बाकू प्रोडक्ट्स की डिमांड हमेशा से ही स्थिर और मजबूत रही है। कंपनी का मानना है कि इस ऑर्डर से उनकी मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी का अधिक कुशलता से उपयोग हो पाएगा और लॉजिस्टिक्स की प्लानिंग भी सुव्यवस्थित होगी।

एलीटकोन इंटरनेशनल शेयर प्रदर्शन

बता दें कि पिछले एक साल में एलीटकोन इंटरनेशनल के शेयरों के प्रदर्शन किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। स्टॉक ने साल 2025 की शुरुआत से अब तक 1000 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की है, जबकि पिछले एक साल में 12000 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग लगाई है। वहीं, पिछले 6 महीने में 119 प्रतिशत का मुनाफा दिया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से यह शेयर दबाव में था। सितंबर में 41%, अक्टूबर में 23%, और नवंबर में 42% की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटMultibagger Stocks: बड़ा ऑर्डर पाते ही इस स्टॉक ने फिर मारा अपर सर्किट, शेयरधारकों की बल्ले बल्ले!
More