Nifty 50 Stocks: मिडिल ईस्ट संकट में निफ्टी के 23 शेयर 10% टूटे, मुश्किल दौर में भी डटे रहे ये 4 स्टॉक्स

Nifty 50 Stocks Crash: कोरोना महामारी के बाद मार्च 2026 शेयर बाजार के लिए सबसे बुरा साबित हुआ। इस दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स 11% से ज्यादा टूट गया। वहीं, इसमें शामिल 45 से ज्यादा शेयर निगेटिव रिटर्न दिए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड3 Apr 2026, 06:23 PM IST
Nifty 50 Stocks: मिडिल ईस्ट संकट में निफ्टी के 27 शेयर 10% टूटे
Nifty 50 Stocks: मिडिल ईस्ट संकट में निफ्टी के 27 शेयर 10% टूटे

Nifty 50 Stocks Crash in March 2026: भारतीय शेयर बाजार के लिए मार्च 2026 काफी बुरा साबित हुआ। नए साल की शुरुआत में बाजार रिकॉर्ड हाई को हिट कर रहा था। वहीं, मार्च खत्म होते-होते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। जियो-पॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने इस महीने 11% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की है। यह लगातार चौथा महीना है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। इस दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल शेयरों में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

3 महीने में 4000 अंकों की गिरावट

निफ्टी 50 इंडेक्स इसी साल 5 जनवरी को 26,373 के लेवल पर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था। लेकिन तब से शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार, 2 अप्रैल को निफ्टी 33.70 अंक या 0.15% चढ़कर 22,713.10 के लेवल पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि पिछले महज 87 दिनों के भीतर निफ्टी 50 इंडेक्स अपने शिखर से 15% से ज्यादा नीचे फिसल चुका है।

यह भी पढ़ें | क्या SEBI फिर ला रहा है ‘ओपन मार्केट बायबैक’? निवेशकों की लगेगी लॉटरी!

इन वजह से बाजार हुआ धाराशायी

1. अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार सहम गए हैं। विशेष रूप से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा होने से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उछाल आया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, ऐसे में तेल महंगा होने से देश की अर्थव्यवस्था और कॉर्पोरेट मार्जिन पर सीधा असर पड़ा है।

2.रुपये की ऐतिहासिक कमजोरी: विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमजोर हुआ है। गिरते रुपये ने आयात को महंगा बना दिया है, जिससे चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ने का डर पैदा हो गया है।

3. FII की भारी बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से अपना हाथ खींचना शुरू कर दिया है। मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने 'पैनिक सेलिंग' की, जिसके चलते बाजार में नकदी का संकट दिखा और बिकवाली का भारी दबाव बना रहा।

यह भी पढ़ें | Trump Tariffs on Drugs: ट्रंप का नया टैरिफ बंम! विदेशी दवाओं पर लगेगा 100% टैक्स

23 शेयरों में 10% से ज्यादा की गिरावट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी 2026 युद्ध शुरू हुआ था। इसके बाद शेयर बाजार में सुनामी आ गई। इस सुनामी में निफ्टी 50 के 45 से ज्यादा शेयर लाल निशान में चले गए। वहीं, निफ्टी के 23 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 10% से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं, 12 शेयरों ने तो निवेशकों को 15% से ज्यादा का घाटा दिया है। रिपोर्ट की गई अवधि के दौरान सबसे अधिक गिरावट HDFC Life के शेयरों में आई है। इसके शेयर 21 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। वहीं, 4 शेयर ऐसे हैं, जो व्यापक बिकवाली के बावजूद भी हरे निशान में हैं।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल 2026 से बदल गए हैं कई वित्तीय नियम, इन 10 बदलावों का सबसे ज्यादा असर!
क्रमांककंपनी27 फरवरी को बंद भाव2 अप्रैल को बंद भावबदलाव %
1HDFCLIFE715.30565.00-21.01%
2TMPV382.65303.50-20.70%
3BAJAJFINSV1993.401640.00-17.73%
4SHRIRAMFIN1079.40891.80-17.38%
5EICHERMOT8010.506660.00-16.86%
6BAJFINANCE995.90828.90-16.78%
7ULTRACEMCO12677.0010600.00-16.39%
8LT4278.303610.00-15.63%
9HDFCBANK887.75751.00-15.41%
10SBIN1201.701018.00-15.29%
11MARUTI14857.0012590.00-15.26%
12ADANIENT2161.801833.00-15.22%
13KOTAKBANK415.20357.80-13.82%
14INDIGO4827.204170.00-13.61%
15AXISBANK1383.901198.10-13.43%
16MAXHEALTH1091.95946.50-13.32%
17SBILIFE2037.201768.90-13.16%
18BAJAJ-AUTO9972.508740.00-12.36%
19ICICIBANK1378.901216.50-11.78%
20HINDUNILVR2338.102065.00-11.68%
21M&M3397.403007.00-11.50%
22CIPLA1348.201195.00-11.36%
23JSWSTEEL1264.701135.20-10.24%
24JIOFIN255.40229.95-9.97%
25TRENT3899.503532.90-9.40%
26ADANIPORTS1521.001380.00-9.27%
27TATASTEEL212.33193.50-8.87%
28GRASIM2799.802552.90-8.82%
29ASIANPAINT2376.202170.40-8.66%
30TATACONSUM1141.001044.90-8.42%
31NESTLEIND1291.701190.00-7.87%
32TCS2637.402445.70-7.27%
33ITC313.60292.30-6.79%
34APOLLOHOSP7821.507299.00-6.68%
35NTPC381.90358.90-6.02%
36ETERNAL246.30231.99-5.81%
37TITAN4327.504078.00-5.76%
38DRREDDY1286.301214.00-5.62%
39BEL444.70421.60-5.19
40BHARTIARTL1879.301792.00-4.65%
41RELIANCE1393.901350.90-3.09%
42WIPRO200.96194.80-3.06%
43SUNPHARMA1737.001692.00-2.59%
44POWERGRID298.65290.95-2.58%
45HINDALCO924.70919.95-0.51%
46INFY1300.101297.50-0.20%
47HCLTECH1389.101395.00+0.42%
48ONGC279.70286.10+2.29%
49COALINDIA430.65449.30+4.33%
50TECHM1357.801439.00+5.98%

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटNifty 50 Stocks: मिडिल ईस्ट संकट में निफ्टी के 23 शेयर 10% टूटे, मुश्किल दौर में भी डटे रहे ये 4 स्टॉक्स
More