नए साल में नए शिखर पर पहुंचा Nifty, Sensex में भी 573 अंकों का उछाल

Stock Market Closing: शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसकी वजह से निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स में भी 573 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड2 Jan 2026, 05:59 PM IST
stock market closing
stock market closing

Stock Market Closing Bell Today: शेयर बाजार में शुक्रवार, 2 जनवरी को जोरदार उछाल देखा गया। FMCG को छोड़कर सभी सेक्टरों में हरीयाली रही। वहीं, पावर, बैंक और मेटल शेयरों में मजबूत खरीदारी से निफ्टी नया रिकॉर्ड हाई बनाया, जबकि BSE सेंसेक्स में 573 अंकों की तेजी दर्ज की गई। दरअसल, घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से कैपिटल इन्वेस्टमेंट का सिलसिला जारी रहने और एशियाई बाजारों में मजबूती से घरेलू शेयर बाजारों को तगड़ा समर्थन मिला।

निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

BSE का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 573.41 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,762.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 623.67 अंक चढ़कर 85,812.27 तक पहुंच गया था। इसी तरह, NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी 182 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 26,328.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 193.45 अंकों की बढ़त के साथ 26,340 का अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट व्यू

HDFC सिक्योरिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा, 'निफ्टी ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और 182 अंकों की छलांग लगाते हुए 26,328 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई, लेकिन इसके बाद इंडेक्स ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और कारोबार के दौरान 26,340 का नया शिखर छू लिया। आखिर में यह दिन के हाई लेवल के करीब बंद हुआ।

NSE के कैश सेगमेंट में ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले सत्र की मुकाबले 28% बढ़ गया, जिससे बाजार में निवेशकों की जोरदार भागीदारी दिखाई दी। सप्ताह के लिहाज से निफ्टी में 1.10% की बढ़त दर्ज हुई, जो बाजार के मौजूदा बुलिश मूड को और मजबूत करता है।'

यह भी पढ़ें | YES Bank Q3 Results 2026 Date: इस दिन सामने आएंगे वित्तीय नतीजे

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक

सेंसेक्स ग्रुप में शामिल कंपनियों में से NTPC, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को झटका, प्रोडक्शन ग्रोथ में 38 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

FII/DII एक्शन

आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 3,268.60 करोड़ रुपये के शेयरों की नेट सेलिंग की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,525.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ग्लोबल मार्केट अपडेट

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुए। चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में भी कारोबार के दौरान मजबूती का रुख देखा गया। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नववर्ष के अवकाश पर बंद रहे थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटनए साल में नए शिखर पर पहुंचा Nifty, Sensex में भी 573 अंकों का उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटनए साल में नए शिखर पर पहुंचा Nifty, Sensex में भी 573 अंकों का उछाल