
Nifty Tomorrow Prediction: अगर आप भी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को देखकर अपनी अगली चाल चलने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए। शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले 5 दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं होने वाले हैं। उतार-चढ़ाव की इस लहर में निवेशकों को फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है।
बीते शुक्रवार को शेयर बाजार ने जो रिकवरी दिखाई, उसने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान तो ला दी है। करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद बाजार ने जोरदार पलटवार किया। सेंसेक्स 317 अंकों की छलांग लगाकर 82,814 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी ने भी 117 अंकों की तेजी के साथ 25,571 का आंकड़ा छू लिया। इस रिकवरी को देखकर अब निवेशकों के मन में यही सवाल है कि क्या ये रैली बरकरार रहेगी? इसका जवाब अमेरिका से आने वाली खबरों में छिपा है।
भारतीय निवेशकों की नजरें अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के टैरिफ से जुड़े फैसले और ग्लोबल ट्रेड पॉलिसी पर टिकी हुई है। शनिवार को ही ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। ये बदलाव घरेलू सेंटिमेंट को हिलाने की ताकत रखते हैं। बाजार में ट्रेड वॉर की आहट महसूस की जा रही है। टैरिफ में किसी भी तरह की बढ़ोतरी का सीधा असर ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़ेगा, जिससे भारतीय कंपनियां अछूती नहीं रहेंगी। एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि अगर अमेरिका की तरफ से कोई बड़ा पॉलिसी शिफ्ट होता है, तो उसकी लहरें दलाल स्ट्रीट पर साफ तौर पर हलचल मचाएंगी। ऐसे में ग्लोबर टैरिफ का असर कल देखने को मिल सकता है।
ट्रेडर्स के लिए मंगलवार, 24 फरवरी का दिन कैलेंडर पर लाल घेरे में होना चाहिए। इस दिन फरवरी महीने के डेरिवेटिव्स (F&O) की मंथली एक्सपायरी है। इतिहास गवाह है कि एक्सपायरी वाले हफ्ते में ट्रेडर्स अपनी पोजीशन एडजस्ट करते हैं, जिससे बाजार में काफी उठापटक (Volatility) देखने को मिलती है। शेयर बाजार के शोर के बीच एक अच्छी खबर ये है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की तरफ से आ रही है।
| श्रेणी | स्तर/संकेतक | विवरण |
|---|---|---|
| रेसिस्टेंस (बाधा) | 25,800 | निफ्टी के लिए यह एक बड़ी दीवार है। इसे पार करने पर 26,000 और 26,200 के नए रास्ते खुल सकते हैं। |
| सपोर्ट (सहारा) | 25,300 और 25,100 | नीचे की तरफ ये मजबूत सपोर्ट लेवल हैं, जो गिरावट को रोक सकते हैं। |
| खतरे की घंटी | 25,000 से नीचे | अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे बंद होता है, तो भारी गिरावट का दबाव देखने को मिल सकता है। |
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी निवेशक फिर से भारतीय बाजार पर भरोसा जता रहे हैं। 20 फरवरी तक के पिछले 16 सत्रों में से 9 में विदेशी निवेशक 'नेट बायर्स' रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक्सचेंज के जरिए 14,177.66 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अगर इसमें प्राइमरी मार्केट के निवेश को भी जोड़ दिया जाए, तो फरवरी में अब तक कुल विदेशी निवेश 16,911.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह निवेश बाजार को निचले स्तरों पर गिरने से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच का काम कर रहा है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.