NSE IPO का बाजार में बजा डंका! ₹200 GMP ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन, जल्द खुलेगा मेगा इश्यू

NSE IPO GMP Today: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के बहुप्रतीक्षित IPO को लेकर बाजार में उत्साह बढ़ता दिख रहा है। इस बीच ग्रे मार्केट में NSE के शेयर का GMP करीब ₹200 प्रति शेयर बताया जा रहा है। हालांकि इससे NSE IPO की लिस्टिंग कीमत या मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती।

Jitendra Singh
अपडेटेड4 Sep 2026, 07:47 PM IST
NSE IPO GMP Today: अभी तक प्राइस बैंड घोषित नहीं किया गया है।
NSE IPO GMP Today: अभी तक प्राइस बैंड घोषित नहीं किया गया है।

NSE IPO GMP Today: शेयर बाजार के सबसे बड़े नामों में शामिल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange - NSE) के IPO को लेकर निवेशकों की नजरें अब ग्रे मार्केट पर टिक गई हैं। SEBI की मंजूरी के बाद IPO की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच अनौपचारिक बाजार में NSE के शेयरों को लेकर प्रीमियम की चर्चा सुर्खियां बटोर रही है।

शुक्रवार को NSE IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium - GMP) करीब ₹200 प्रति शेयर बताया जा रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि संभावित IPO को लेकर बाजार में शुरुआती रुचि मजबूत है। हालांकि GMP आधिकारिक बाजार मूल्य नहीं है और इसमें IPO खुलने से पहले काफी बदलाव हो सकता है।

₹30,000 करोड़ का मेगा IPO

NSE का प्रस्तावित IPO करीब ₹30,000 करोड़ का है। इस आकार के साथ यह भारत के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है और मौजूदा रिकॉर्ड को भी पछाड़ सकता है। प्रस्तावित इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale - OFS) है। इसका मतलब NSE नए शेयर जारी करके पैसा नहीं जुटाएगा। मौजूदा संस्थागत शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे और IPO से मिलने वाली रकम उन्हीं शेयरधारकों को जाएगी।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार के ‘बादशाह’ NSE की होगी लिस्टिंग, SEBI ने IPO को दी मंजूरी

DRHP के मुताबिक करीब 14.89 करोड़ शेयर, यानी NSE की लगभग 6% हिस्सेदारी, सार्वजनिक निवेशकों के लिए पेश की जाएगी। इसमें SBI समेत कई बड़े संस्थागत निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

₹200 GMP का क्या मतलब है?

ग्रे मार्केट में ₹200 का GMP होने का सीधा मतलब यह है कि अनौपचारिक बाजार में NSE के शेयर को प्रस्तावित IPO कीमत से करीब ₹200 ऊपर ट्रेड किए जाने की चर्चा है। लेकिन यहां निवेशकों को सावधानी बरतना जरूरी है। GMP कोई आधिकारिक NSE या SEBI आंकड़ा नहीं है। यह अनौपचारिक (unofficial) बाजार का संकेत है और IPO की शुरुआत तक इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है। बता दें कि GMP अंतिम वैल्यूएशन या लिस्टिंग प्राइस को तय नहीं करता है। इसलिए जब तक NSE प्राइस बैंड घोषित नहीं करता, ₹200 GMP को सीधे संभावित लिस्टिंग मुनाफे में बदलना सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें | Jio IPO: ₹37,700 करोड़ के IPO की तैयारी तेज, नवरात्रि-दिवाली में लॉन्च संभव

अभी IPO की कीमत कितनी है?

फिलहाल NSE IPO का अंतिम प्राइस बैंड घोषित नहीं हुआ है। यही वजह है कि ₹200 के GMP से संभावित लिस्टिंग प्राइस का सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक NSE करीब 11 सितंबर को IPO का प्राइस बैंड घोषित कर सकता है। इसके बाद निवेशकों को यह समझने में आसानी होगी कि ग्रे मार्केट का ₹200 प्रीमियम IPO कीमत के मुकाबले कितना बड़ा है।

सितंबर में आ सकता है NSE IPO

NSE की लिस्टिंग को लेकर अब समयसीमा भी सामने आने लगी है। रॉयटर्स के अनुसार एक्सचेंज 21 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में लिस्ट होने का समय तय करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक IPO की बुक बिल्डिंग (Book Building) प्रक्रिया 11 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है और प्राइस बैंड 15 सितंबर के आसपास घोषित होने की संभावना है। हालांकि अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इसका मतलब है कि सितंबर का दूसरा पखवाड़ा NSE IPO के लिए बेहद अहम हो सकता है।

यह भी पढ़ें | Priority Jewels IPO Allotment Today: 100 गुना से ज्यादा मिला सब्सक्रिप्शन

NSE की वैल्यूएशन पर भी बाजार की नजर

NSE की संभावित वैल्यूएशन भी इस IPO को खास बनाती है। मौजूदा अनलिस्टेड बाजार में NSE के शेयर करीब ₹1,975-2,000 प्रति शेयर के आसपास कारोबार करने की रिपोर्ट है, जिससे एक्सचेंज की वैल्यूएशन लगभग ₹5 लाख करोड़ के करीब बैठती है। रॉयटर्स के अनुमान के मुताबिक NSE की अनलिस्टेड बाजार में वैल्यूएशन करीब $55 अरब है। इस स्तर की वैल्यूएशन पर लिस्ट होने के बाद NSE भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो सकता है।

भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है

करीब ₹30,000 करोड़ के प्रस्तावित आकार के कारण NSE IPO भारतीय IPO बाजार के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना सकता है। अगर इश्यू इसी आकार में आता है तो यह हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के करीब ₹27,859 करोड़ के IPO और LIC के करीब ₹20,557 करोड़ के इश्यू को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। शायद यही वजह है कि NSE IPO पर रिटेल निवेशकों के साथ-साथ बड़े संस्थागत निवेशकों की भी नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | आज शेयर बाजार में कदम रखेंगे Lumino Industries के शेयर, जान लीजिए आज का GMP

BSE के बाद NSE भी होगा लिस्टेड

NSE की लिस्टिंग से भारतीय एक्सचेंज कारोबार में एक दिलचस्प बदलाव आएगा। NSE का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी BSE पहले से शेयर बाजार में लिस्टेड है। रॉयटर्स के मुताबिक BSE 2017 में लिस्ट हुआ था और उसके बाद से उसके शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई है। NSE के बाजार में आने के बाद निवेशकों को दोनों प्रमुख भारतीय एक्सचेंज कंपनियों के कारोबार और वैल्यूएशन की तुलना करने का मौका मिलेगा।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटNSE IPO का बाजार में बजा डंका! ₹200 GMP ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन, जल्द खुलेगा मेगा इश्यू
More