NSE IPO: ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर दांव लगाने जा रहा है एक्सचेंज,जानें संभावित प्राइस बैंड और डिटेल्स

NSE Mega IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 5.26 लाख करोड़ के रिकॉर्ड वैल्यूएशन के साथ अपना मचअवेटेड IPO लाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक,   2,000- 2,100 प्रति शेयर के संभावित प्राइस बैंड होने की उम्मीद है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड18 Aug 2026, 01:08 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
NSE IPO:  <span class='webrupee'>₹</span>5.26 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर दांव लगाने जा रहा है एक्सचेंज
NSE IPO: ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर दांव लगाने जा रहा है एक्सचेंज

NSE IPO: ट्रेडिंग वॉल्यूम के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज ऑपरेटर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) अपना मचअवेटेड इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की फाइनल तैयारियों में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक, एक्सचेंज इस पब्लिक इश्यू के जरिए क लगभग 5.26 लाख करोड़ वैल्यूएशन का लक्ष्य लेकर चल रहा है। अगर यह वैल्यूएशन हासिल होता है, तो यह भारतीय कैपिटल मार्केट में एक कीर्तिमान स्थापित कर देगा।

इतना हो सकता है NSE IPO का प्राइस बैंड

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े जानकारों के हवाले से बताया कि एक्सचेंज निवेशकों के साथ बैठकों में अपने शेयरों की संभावित कीमत 2,000 से 2,100 प्रति शेयर के रेंज में पेश कर सकता है। हालांकि, बातचीत अभी जारी है और डील में मार्केट ट्रेंड्स के अनुसार बदलाव संभव है। NSE के प्रवक्ता ने रेगुलेटरी के पास दाखिल ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अलावा इस वैल्यूएशन पर कोई भी कमेंट करने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें | निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग से सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें 22&24 कैरेट का भाव

ग्लोबल मीटिंग्स लगभग पूरी

रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बोस्टन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, लंदन, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग जैसे प्रमुख वैश्विक वित्तीय केंद्रों में 120 से अधिक बड़े अंतरराष्ट्रीय इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स के साथ बैठकें पूरी कर ली हैं। इनमें ब्लैकरॉक इंक, कैपिटल ग्रुप, जीक्यूजी पार्टनर्स, जेनस हेंडरसन और ऑलस्प्रिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे। एक्सचेंज का ज्यादातर ग्लोबल मीटिंग पूरी हो चुकी है और अब केवल मिडिल ईस्ट की बैठकें पूरी होनी बाकी हैं।

यह भी पढ़ें | Milky Mist Share: पहले ही दिन निवेशकों पर बरसा पैसा, 18% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट

IPO को मंजूरी में 3 सप्ताह की देरी

मार्केट रेगुलेरटरी सेबी (SEBI) से ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस को अगस्त की शुरुआत में मंजूरी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शेयर बेचने वाले हितधारकों की लिस्ट में SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के जुड़ने से टाइमलाइन करीब तीन हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है। नियमों के तहत ऐसे बदलावों पर 21 दिनों का पब्लिक फीडबैक समय अनिवार्य होता है। अब इस मेगा आईपीओ के सितंबर के दूसरे चरण में बाजार में आने की उम्मीद है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटNSE IPO: ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर दांव लगाने जा रहा है एक्सचेंज,जानें संभावित प्राइस बैंड और डिटेल्स
More