NSE Q2 Results: मुनाफा 33% गिरा, रेवेन्यू ₹3677 करोड़ रहा, SEBI सेटलमेंट ने दिया बड़ा झटका

NSE Q2 results 2025: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कल अपना सितंबर 2025 तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया। इस दौरान कंपनी के प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Nov 2025, 10:57 AM IST
NSE Q2 Results
NSE Q2 Results

NSE Q2 Results 2025: देश की सबसे बड़ी स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया। इस दौरान कंपनी ने बताया कि उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट महज 2098 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान में 3137 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। या इसमें 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। गिरावट की बड़ी वजह कोलोकेशन और डार्क फाइबर मामलों में सेबी के साथ सेटलमेंट रही है।

ऑपरेशन से रेवेन्यू में 18% की गिरावट

NSE को ऑपरेशन से रेवेन्यू में भी झटका लगा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष दूसरी तिमाही में यह 4510 करोड़ रुपये से घटकर 3677 करोड़ रुपये रह गई है। यानी इसमें सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक्सचेंज ने बताया कि उसका EBITDA 56 प्रतिशत लुढ़ककर 1,484 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि पिछले साल यह 3,344 करोड़ था। मार्जिन भी 340 बेसिक पॉइंट्स कम होकर 40 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले साल 74 प्रतिशत था।

NSE की कमाई प्रति शेयर

कंपनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक उसका प्रति शेयर कमाई (Earnings per Share) 8.48 रुपये था, जबकि पिछले साल की समान तिमाही के दौरान यह 12.6 रुपये था।

ट्रेजरी में 28,308 करोड़ की बढ़ोतरी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जानकारी दी कि मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के दौरान उसके ट्रेजरी में 28,308 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इसमें सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स और कमोडिटी ट्रांजेक्शन टैक्स के रूप में 23451 करोड़, स्टांप ट्यूटी 1651 करोड़, सेबी फीस 496 करोड़, इमकम टैक्स 1809 करोड़ और GST 901 करोड़ रुपये शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | कभी भी धन की कमी न हो तो कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये 6 महा उपाय

ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी गिरावट

बता दें कि जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी गिरावट आई है। रिपोर्ट की गई तिमाही के दौरान कैश मार्केट सेगमेंट का एवरेज डेली ड्रेडिंग वॉल्यूम 12 प्रतिशत गिरा है। यह 95,705 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इक्विटी फ्यूचर्स का एडीटीवी 16 प्रतिशत घटकर 1,41,042 करोड़ रुपये और इक्विटी ऑप्शंस (प्रीमियम वैल्यू) का एडीटीवी भी 16 प्रतिशत कम होकर 46,442 करोड़ रुपये रह गया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटNSE Q2 Results: मुनाफा 33% गिरा, रेवेन्यू ₹3677 करोड़ रहा, SEBI सेटलमेंट ने दिया बड़ा झटका
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटNSE Q2 Results: मुनाफा 33% गिरा, रेवेन्यू ₹3677 करोड़ रहा, SEBI सेटलमेंट ने दिया बड़ा झटका
OPEN IN APP