मार्च तिमाही में मुनाफे की बहार! एनटीपीसी और जेके सीमेंट ने की बंपर कमाई, जानिए कितना हुआ लाभ

मार्च तिमाही में देश की दो बड़ी कंपनियों एनटीपीसी और जेके सीमेंट ने शानदार वित्तीय नतीजे दर्ज किए हैं, जानिए कितना हुआ लाभ!

Abhay Shankar Pandey
पब्लिश्ड24 May 2025, 09:18 PM IST
मार्च तिमाही में मुनाफे की बहार, एनटीपीसी और जेके सीमेंट ने की बंपर कमाई
मार्च तिमाही में मुनाफे की बहार, एनटीपीसी और जेके सीमेंट ने की बंपर कमाई(Mint)

मार्च तिमाही में देश की दो बड़ी कंपनियों एनटीपीसी और जेके सीमेंट ने शानदार वित्तीय नतीजे दर्ज किए हैं। एनटीपीसी का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत की बढ़त और जेके सीमेंट ने 64.5 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाते हुए बड़ा मुनाफा कमाया। राजस्व में भी दोनों कंपनियों ने दमदार इजाफा किया है, जो कारोबार की मजबूती और बाजार में मांग की सकारात्मक स्थिति को दर्शाता है।

एनटीपीसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में बढ़ा 22 प्रतिशत

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 22 प्रतिशत बढ़कर 7,897.14 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 6,490.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एनटीपीसी की परिचालन आय सालाना आधार पर 47,628.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 49,833.70 करोड़ रुपये हो गई। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 23,953.15 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023-24 में 21,332.45 करोड़ रुपये था। इस दौरान परिचालन आय भी 1,78,524.80 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,88,138.06 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने 2024-25 के लिए 33.50 प्रतिशत (3.35 रुपये प्रति शेयर) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें | क्रिकेट ने आठ साल बाद करुण नायर को एक और मौका दिया

जेके सीमेंट का मुनाफा चौथी तिमाही में बढ़ा 64.4 प्रतिशत

जेके सीमेंट लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 64.5 प्रतिशत बढ़कर 361.33 करोड़ रुपये हो गया। जेके सीमेंट लिमिटेड (जेकेसीएल) ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 219.68 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

मार्च तिमाही में परिचालन राजस्व 15.3 प्रतिशत बढ़कर 3,581.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,105.77 करोड़ रुपये था। जेकेसीएल का कुल खर्च मार्च तिमाही में 3,092.04 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 9.8 फीसदी ज्यादा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटमार्च तिमाही में मुनाफे की बहार! एनटीपीसी और जेके सीमेंट ने की बंपर कमाई, जानिए कितना हुआ लाभ
More