NTPC Dividend 2026 Record Date: देश की महारत्न कंपनी NTPC लिमिटेड अपने निवेशकों को तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट इसी सप्ताह पड़ रही है। NTPC ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को 3.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 35 प्रतिशत का रिटर्न बैठता है। इस मुनाफे को पाने के लिए निवेशकों के पास केवल आज यानी मंगलवार, 1 सितंबर 202 तक का समय बचा हुआ है।
NTPC डिविडेंड रिकॉर्ड डेट 2026
NTPC ने इस डिविडेंड के लिए बुधवार, 2 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। ऐसे में इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे, वे इस फाइनल डिविडेंड के पात्र होंगे। वहीं, डिविडेंड की रकम 23 सितंबर 2026 या उसके बाद पात्र शेयरधारकों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, इस भुगतान पर नियमों के अनुसार टीडीएस (TDS) की कटौती की जाएगी।
कैसी हैं कंपनी की वित्तीय स्थिति
कंपनी की वित्तीय नतीजों पर नजर डालें, तो अप्रैल-जून 2026 तिमाही में इस सरकारी कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5,342 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू भी 3 प्रतिशत बढ़कर 43,832 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। बेहतर मार्जिन और मजबूत कामकाजी मुनाफे की वजह से कंपनी लगातार अपने निवेशकों को आकर्षित कर रही है।
NTPC शेयर प्राइस
बता दें कि सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एनटीपीसी लिमिटेड के शेयर 327.40 रुपये के लेवल पर कामकाज के लिए खुले, जबकि कुछ मिनटों बाद मामूली दबाव के साथ 327.40 रुपये के भाव पर कारोबार करते हुए दिखे।