Nuvama Wealth Stock Split: 5 गुना सस्ते होने जा रहे शेयर,अब छोटे निवेशक भी लगाएंगे दांव,जानिए कब है रिकॉर्ड डेट

Nuvama Wealth Stock Split: नुवामा वेल्थ ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दिसंबर में ही कटऑफ डेट तय की है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Dec 2025, 03:13 PM IST
Nuvama Wealth Stock Split
Nuvama Wealth Stock Split

Nuvama Wealth Stock Split Record Date 2025: BSE 500 इंडेक्स की जानी-मानी कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने मंगलवार को अपने लाखों निवेशकों को बड़ी अपडेट दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने शेयरों को 1:5 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट(Stock Split) करने जा रही है। इसका मतलब कि नुवामा वेल्थ का एक शेयर अब पांच टुकड़ों में बंट जाएगा। इससे से बाजार में शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ेगी और छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना किफायती हो जाएगा। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है, जो दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में है।

नुवामा स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट

लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 26 दिसंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यह तारीख उन शेयरधारकों की पात्रता तय करेगी जिनके डीमैट अकाउंट में इस दिन तक कंपनी के शेयर होंगे और जिन्हें स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है, जो कॉर्पोरेट एक्शन के बाद 2 रुपये प्रति शेयर में बदल जाएंगे। लेकिन निवेशकों के पास शेयरों की संख्या पांच गुना बढ़ जाएगी। हालांकि, निवेश की वैल्यू पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | डिविडेंड, कैपिटल गेन और FIFO... शेयर बाजार में कमाई पर टैक्स के ये नियम जानिए

शेयरधारकों को जमकर मिला डिविडेंड

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने जब से दलाल स्ट्रीट में कदम रखा है, कॉरपोरेट एक्शन के मामले में काफी एक्टिव रही है। खासकर शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड के रूप में खूब इनाम दी है। पिछले दो सालों में नुवामा वेल्थ ने कई बार डिविडेंड का तोहफा दिया है। अगस्त 2024 में कंपनी ने 81.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इसके बाद, नवंबर 2024 में एक और 63 रुपये का डिविडेंड दिया गया। यह ट्रेंड 2025 में भी जारी रहा। जून 2025 में 69 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, जबकि नवंबर 2025 में 70 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया है।

यह भी पढ़ें | Meesho और Aequs में किस IPO में है ज्यादा लिस्टिंग पोटेंशियल

नुवामा वेल्थ तिमाही रिजल्ट

अगर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें, तो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में मामूली गिरावट देखने को मिली। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 254.13 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 257.64 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। हालांकि, ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह Q2 FY25 के 1,056.84 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 1,137.71 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह 85 प्रतिशत तक कम होकर 46.35 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 316.84 करोड़ रुपये था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटNuvama Wealth Stock Split: 5 गुना सस्ते होने जा रहे शेयर,अब छोटे निवेशक भी लगाएंगे दांव,जानिए कब है रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटNuvama Wealth Stock Split: 5 गुना सस्ते होने जा रहे शेयर,अब छोटे निवेशक भी लगाएंगे दांव,जानिए कब है रिकॉर्ड डेट
OPEN IN APP