
Oil India Dividend 2026: महारत्न सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Ltd) ने आज वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि रिपोर्ट की गई तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1.46% गिरा है, जबकि रेवेन्यू में महज 0.24% की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। पीएसयू ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 7 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, लाभांश का भुगतान 11 मार्च 2026 तक या उससे पहले कर दिया जाएगा। वहीं, लाभांश के पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए 18 फरवरी 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
ऑयल इंडिया का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 1,435.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1457.20 करोड़ रुपये था। वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर बॉटमलाइन 808 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1,222 करोड़ रुपये दर्ज किया था। यानी इसमें लगभग 34% की गिरावट आई है। कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी कमी की वजह से दर्ज की गई है। कंपनी को कच्चे तेल पर जो कीमत मिली, वो पिछले साल के 73.82 डॉलर प्रति बैरल से घटकर इस बार सिर्फ 62.84 डॉलर प्रति बैरल रह गई।
ऑयल इंडिया का कंसोलिडेटेड ऑपरेशन से रेवेन्यू 0.2% बढ़कर 9111.43 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर रेवेन्यू में 6.2% की गिरावट आई है, जो 4916 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। ऑयल इंडिया का क्रूड ऑयल सेगमेंट का रेवेन्यू सबसे ज्यादा 10.7% गिरा है। इस दौरान नेचुरल गैस, LPG और पाइपलाइन ट्रांसमिशन से आने वाले रेवेन्यू में सालाना आधार पर बढ़त दर्ज की गई है।
कंपनी ने मैच्योर और पुराने ऑयलफिल्ड्स से इस तिमाही में 1.659 मिलियन मीट्रिक टन ऑयल इक्विवेलेंट (MMTOE) का प्रोडक्शन किया। यह पिछले साल से थोड़ा कम है। लेकिन 31 दिसंबर 2025 को कंपनी ने एक दिन में 9,861 मीट्रिक टन कच्चा तेल निकाला, जो पिछले 10 साल का सबसे ज्यादा डेली प्रोडक्शन है। ऑयल इंडिया की सब्सिडियरी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया। उसका मुनाफा 125% बढ़कर 867 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल 385 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। रिफाइनिंग मार्जिन 16.27 डॉलर प्रति बैरल रहा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.