Orkla India IPO: आज खुल गया 1,650 करोड़ का इश्यू, GMP 100 रुपये से ऊपर, जानें सारी डिटेल

Orkla India IPO: बुधवार को ओरक्ला इंडिया लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इसके जीएमपी में भी भारी उछाल देखा जा रहा है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड29 Oct 2025, 10:06 AM IST
ओरक्ला इंडिया लिमिटेड
ओरक्ला इंडिया लिमिटेड

Orkla India IPO: प्राइमरी मार्केट में आज ओरक्ला इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सबस्क्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ का साइज 1,667.54 करोड़ रुपये है। इस सार्वजनिक पेशकश में एक भी फ्रेश इक्विटी शेयर नहीं जारी किया जाएगा, बल्कि पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इश्यू के जरिए प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 2.28 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे। कंपनी ने इसके 695-730 प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट किया है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 100 रुपये से अधिक प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Orkla India IPO GMP today

मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक, ओरक्ला इंडिया आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में 108 रुपये प्रामियम के साथ उपलब्ध हैं। यानी, 730 रुपये अपर प्राइस बैंड से 108 अधिक पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में लिस्टिंग पर निवेशकों को 15 प्रतिशत का मुनाफा मिल सकता है। हालांकि, जीएमपी बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

IPO से जुड़ी जानें 10 महत्वपूर्ण बातें

1.IPO ओपनिंग-क्लोजिंग डेट: आज कोरक्ला इंडिया आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जबकि 31 अक्टूबर तक बुक किया जा सकता है।

2.ओरक्ला आईपीओ जीएमपी: ग्रे मार्केट में आज इसके शेयर 108 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

3.प्राइस बैंड: कंपनी ने प्राइस बैंड 695 रुपये से 730 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

4.आईपीओ साइज: कुल 1,667.54 करोड़ रुपये का टार्गेट रखा गया, जो पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाया जाएगा।

5.लॉट साइज: एक लॉट में 20 शेयर हैं। यानी, निवेशकों को न्यूनतम14,600 रुपये लगाने होंगे।

6.शेयर अलॉटमेंट डेट: शेयरों का अलॉटमेंट 1 नवंबर को होने की उम्मीद है, लेकिन देरी होने पर 3 नवंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

7.रजिस्ट्रार: केफिन टेक्नोलॉजीज को ऑफिशियल रजिस्ट्रार बनाया गया है।

8.लीड मैनेजर: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और कोटक महिंद्रा कैपिटल इस लीड मैनेजर की भूमिका में हैं।

9.लिस्टिंग डेट: 6 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें | हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी, टाइटन और ट्रेंट टॉप गेनर्स में शामिल

एक्सपर्ट की राय

मेहता इक्विटीज के रिसर्च एनालिस्ट राजन शिंदे ने IPO को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ओरक्ला इंडिया पैकेज्ड फूड और मसालों के बाजार में टॉप कंपनी है। इसके पास MTR और ईस्टर्न जैसे दिग्गज ब्रांड हैं। ये दक्षिण भारत में 31-42 फीसदी मार्केट शेयर रखते हैं। पूरे देश में फूड प्रोडक्ट्स के सेगमेंट में कंपनी का शेयर 18.6 फीसदी है। कंपनी के पास 400 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो है। ईस्टर्न ब्रांड लगातार 24 साल से भारत का सबसे बड़ा ब्रांडेड मसाला निर्यातक रहा है। नए उत्पादों की लगातार लॉन्चिंग, एसेट-लाइट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल (1.82 लाख टन सालाना क्षमता) और जीसीसी, अमेरिका उभरते और एशियाई बाजारों में बढ़ती मौजूदगी कंपनी की मजबूती को दिखाती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटOrkla India IPO: आज खुल गया 1,650 करोड़ का इश्यू, GMP 100 रुपये से ऊपर, जानें सारी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटOrkla India IPO: आज खुल गया 1,650 करोड़ का इश्यू, GMP 100 रुपये से ऊपर, जानें सारी डिटेल