Orkla India IPO: ओरक्ला इंडिया की हो सकती है धमाकेदार लिस्टिंग, GMP अच्छे मुनाफे की ओर कर रहा इशारा

Orkla India IPO: ओरक्ला इंडिया लिमिटेड के शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। आइए जानते हैं कि लिस्टिंग से पहले GMP कितना चल रहा है।   

Shivam Shukla
अपडेटेड6 Nov 2025, 08:54 AM IST
ओरक्ला इंडिया आईपीओ
ओरक्ला इंडिया आईपीओ

Orkla India IPO Listing Today: शेयर बाजार में आज ओरक्ला इंडिया के शेयर लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। MTR फूड्स की पैरेंट कंपनी ओरक्ला इंडिया लिमिटेड के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। ओरक्ला इंडिया का GMP अच्छी लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है। यानी निवेशकों को सेकेंड्री मार्केट में शेयर लिस्ट होने के बाद अच्छा मुनाफा मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट की मौजूदा स्थिति सुस्त होने के बावजूद शेयरों की शुरुआत शानदार रहेगी।

Orkla India GMP Today

ओरक्ला इंडिया लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में 66 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यानी ओरक्ला इंडिया का GMP 66 रुपये प्रति शेयर है। इस आधार पर आज शेयरों की लिस्टिंग 796 रुपये के आसपास हो सकती है। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 730 रुपये से 9 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, GMP पूरी तरह से मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।

ओरक्ला इंडिया सब्सक्रिप्शन स्टेटस

बता दें कि यह सार्वजनिक पेशकश 29 अक्टूबर को सबस्क्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 31 अक्टूबर तक निवेशकों ने बोली लगाई थी। इसके बाद 3 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हुआ था। तीन दिन की बिडिंग के दौरान 48.73 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों ने 7.05 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 54.42 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने तो 117.63 गुना बोली लगाई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटOrkla India IPO: ओरक्ला इंडिया की हो सकती है धमाकेदार लिस्टिंग, GMP अच्छे मुनाफे की ओर कर रहा इशारा
More