Dividend Stocks Today: Page Industries देगी ₹200 का डिविडेंड, Bata India और CESC समेत 8 शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका

Dividend Stocks Today: शेयर बाजार में पेज इंडस्ट्रीज, बाटा इंडिया, एलजी बालकृष्णन और CESC जैसी दिग्गज कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Aug 2026, 07:39 AM IST
Page Industries देगी  <span class='webrupee'>₹</span>200 का डिविडेंड, Bata समेत 8 शेयरों को खरीदन आज आखिरी मौका
Page Industries देगी ₹200 का डिविडेंड, Bata समेत 8 शेयरों को खरीदन आज आखिरी मौका

Dividend Stocks Today: शेयर बाजार में आज कारोबार में पेज इंडस्ट्री और बाटा इंडिया सहित कई शेयरों में हलचल दिखने की उम्मीद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, 19 अगस्त को कई दिग्गज और मिडकैप कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड और राइट्स इश्यू का फायदा देने के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेंगी। ऐसे में जो निवेशक डिविडेंड का लाभ पाना चाहते हैं, उसके पास शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। भारत में T+1 स्ट्रक्चर की वजह से सेटलमेंट एक दिन बाद होता है। वहीं, रिकॉर्ड डेट पर जिन शेयरधारकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में मौजूद होता है, वह निवेशक कॉरपोरेट एक्शन के लिए पात्र होते हैं।

पेज इंडस्ट्री दे रही ₹200 का इनाम

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जॉकी ब्रांड की पैरेंट कंपनी पेज इंडस्ट्री (Page Industries) का है। कंपनी अपने योग्य शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹200 का भारी-भरकम अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा, फुटवियर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bata India ने प्रति शेयर ₹25 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें | BDL vs Cochin Shipyard: एक के रेवेन्यू में 131% की रिकॉर्ड तेजी, दूसरे पर दबाव

LG Balakrishnan ये कंपनियां भी दे रही डिविडेंड

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी LG Balakrishnan & Bros प्रति शेयर ₹22 का डिविडेंड बांटेगी। हेल्थकेयर सेक्टर की Kovai Medical Center & Hospital प्रति शेयर ₹15 का डिविडेंड दे रही है। पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी CESC ने भी निवेशकों के लिए ₹6 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

एक राइट्स इश्यू भी

अन्य कंपनियों की बात करें, तो पेपर निर्माता JK Paper प्रति शेयर ₹4 और ऑटो कंपोनेंट कंपनी Jay Bharat Maruti प्रति शेयर ₹0.70 का डिविडेंड दे रही है। वहीं पैकेजिंग सेक्टर की कंपनी Kshitij Polyline के शेयरों में राइट्स इश्यू एक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी ने ₹1.17 के प्रीमियम पर 2:5 के अनुपात में राइट्स इश्यू जारी किया है।

यह भी पढ़ें | ईरान सरेंडर करे... ओमान पर करेंगे बमबारी, डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान से मची हलचल

19 अगस्त को कॉरपोरेट एक्शन की देखें पूरी लिस्ट

कंपनीकॉरपोरेट एक्शनप्रति शेयर
बाटा इंडिया लिमिटेड (Bata India Limited)अंतरिम डिविडेंड ₹25
पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Page Industries Limited)अंतरिम डिविडेंड ₹200
जय भारत मारुति लिमिटेड (Jay Bharat Maruti Limited)डिविडेंड ₹0.70
जेके पेपर लिमिटेड (JK Paper Limited)डिविडेंड ₹4
कोवई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल लिमिटेड (Kovai Medical Center & Hospital Limited)डिविडेंड ₹15
क्षितिज पॉलीलाइन लिमिटेड (Kshitij Polyline Limited)राइट्स इश्यू 2:5 ₹1.17 प्रीमियम
सीईएससी लिमिटेड (CESC Limited)अंतरिम डिविडेंड ₹6
एलजी बालाकृष्णन एंड ब्रदर्स लिमिटेड (LG Balakrishnan & Bros Limited)डिविडेंड ₹22

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटDividend Stocks Today: Page Industries देगी ₹200 का डिविडेंड, Bata India और CESC समेत 8 शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका
More