
Page Industries Dividend 2025: जॉकी ब्रांड के तहत काम करने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इसके साथ अपने शेयरधारकों के लिए भारी डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी की ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर मुहर लगाई है। कंपनी ने कहा कि वह अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 125 रुपये का भारी डिविडेंड जारी करेगी। इससे पहले पेज इंडस्ट्रीज ने 150 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया था।
पेज इंडस्ट्रीज ने अपने दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 19 नवंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की है। वहीं, 12 दिसंबर 2025 या उससे पहले शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। कमजोर नतीजे के बावजूद डिविडेंड का ऐलान कंपनी की मजबूत नकदी स्थिति को दिखाता है।
पेज इंडस्ट्रीज के रिजल्ट की बात करें, तो जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल के बराबर ही रहा है। कंपनी 195 प्रतिशत मुनाफा दर्ज किया। हालांकि, रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। यह 3.6 प्रतिशत बढ़कर 1291 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1246.3 करोड़ रुपये था। EBITDA में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यह 0.7 प्रतिशत लुढ़ककर 273.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 100 अंक कम होकर 21.6 प्रतिशत पर आ गया। पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 22.6 प्रतिशत था।
कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि सेल वॉल्यूम 2.5 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 56.6 मिलियन पीस हो गया। कंपनी ने माना कि तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ सीमित रही, लेकिन आने वाले महीनों में डिमांड में सुधार से फायदा उठाने की स्थिति मजबूत है। मॉडर्न रिटेल में कंपनी की लीडरशिप बरकरार है। नई बॉन्डेड टेक प्रोडक्ट लाइन को शुरुआती प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक मिली है। ये इनोवेशन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं और भविष्य की ग्रोथ की नींव रख सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.