Paytm Block Deal: पेटीएम से बाहर निकलेगा चीन का एंट ग्रुप, अलीबाबा ने बनाया यह प्लान

Paytm Block Deal: चीन का एंट ग्रुप पेटीएम के सबसे शेयर धारकों में से एक है। अलीबाबा ग्रुप की एंटफिन इस कंपनी में कुल हिस्सेदारी यानी 5.84% इक्विटी ब्लॉक डील के जरिए बेचेगी। एंटफिन अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर पेटीएम से बाहर निकल जाएगी। ये डील 3,800 करोड़ रुपये में होगी।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड4 Aug 2025, 09:08 PM IST
Paytm Block Deal: पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस से एंट ग्रुप बाहर हो जाएगा।
Paytm Block Deal: पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस से एंट ग्रुप बाहर हो जाएगा। (Livemint)

Paytm Block Deal: देश की दिग्गज फिनेटक कंपनी पेटीएम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) से एंटफिन अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकलने की तैयारी में है। चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स आलीबाबा ग्रुप की सहयोगी कंपनी एंटफिन मंगलवार को ब्लॉक डील के जरिए पेटीएम में अपनी बाकी 5.84 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। ये डील 3,800 करोड़ रुपये में होगी। NDTV Profit ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित सेल में 3.77 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं, जो Paytm के कुल बकाया शेयरों का 5.84% है। इसके लिए न्यूनतम प्राइस 1,020 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि 4 अगस्त को पेटीएम के 1078.20 रुपये पर क्लोज हुए, यानी ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस, मौजूदा भाव से 5.4 फीसदी कम है। 30 जून की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, Antfin (Netherlands) के पास इस कंपनी में कुल 3,72,87,726 इक्विटी शेयर हैं।

पेटीएम ने नहीं दिया कोई जवाब

यह पूरी तरह एक सेकेंडरी ट्रांजैक्शन है, यानी इसमें कंपनी की ओर से कोई नया इक्विटी इश्यू नहीं होगा। इसे 'क्लीन-अप ट्रेड' बताया गया है, जिसमें डील के बाद कोई लॉक-इन पीरियड नहीं होगा। इस डील की शर्तों के अनुसार, सिटी और गोल्डमैन को प्लेसमेंट एजेंट के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है। हालांकि, पेटीएम ने इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि पहले एंटफिन को एंट फाइनेंसिया के नाम से जाना जाता था।

यह भी पढ़ें | इस स्मॉलकैप स्टॉक में लगातार 34वें दिन उछाल, कीमत 60 से कम

एंटफिन कम कर रहा था हिस्सेदारी

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, जून तिमाही तक, एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बी.वी. के पास कंपनी में 5.84 फीसदी हिस्सेदारी या 3.77 करोड़ शेयर थे। एंटफिन हाल की तिमाहियों से ही पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी लगातार कम कर रहा है। एंटफिन मई में 4 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुका है। मौजूदा समय में विदेशी निवेशकों के पास कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी 54.9% है, जिसके बाद सामान्य शेयरधारकों का स्थान है, जिनकी कुल हिस्सेदारी 29.3% है।

यह भी पढ़ें | एथर एनर्जी का घाटा कम हुआ, रेवेन्यू में 79% का उछाल, 52 वीक हाई पर स्टॉक

पेटीएम के शेयरों में तेजी जारी

यह डील ऐसे समय में हो रही है, जब पेटीएम के शेयरों में तेजी का दौर बना हुआ है। पिछले 5 महीने में हर महीने में पॉजिटिव दायरे में बंद हुआ और इसमें 52 फीसदी की शानदार बढ़त देखने को मिली। जुलाई महीने में जहां शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला, वहीं पेटीएम के शेयरों में महीने के आखिरी तक 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली, जो नवंबर 2024 के बाद से इसकी सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटPaytm Block Deal: पेटीएम से बाहर निकलेगा चीन का एंट ग्रुप, अलीबाबा ने बनाया यह प्लान
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटPaytm Block Deal: पेटीएम से बाहर निकलेगा चीन का एंट ग्रुप, अलीबाबा ने बनाया यह प्लान