Paytm Share Price: 3 हफ्ते में 25% उछला Paytm, 52 वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, एक्सपर्ट ने बढ़ाए टार्गेट

paytm share price hit 52 week high: शेयर बाजार में गिरावट के बीच Paytm का शेयर ₹1,639 के 52-वीक हाई पर पहुंच गया। वहीं, पिछले तीन सप्ताह में 25% का उछाल आया है। आइए जानते हैं कि पेटीएम के शेयर में क्यों तेजी हावी है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड11 Aug 2026, 01:29 PM IST
Paytm Share Price: 3 हफ्ते में 25% उछला Paytm, 52 वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक
Paytm Share Price: 3 हफ्ते में 25% उछला Paytm, 52 वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक

Paytm Share Price Hit 52 Week High: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच पेटीएम (Paytm) के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। मंगलवार को पेटीएम के शेयर 52 हफ्तों के हाई लेवल 1,639 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले तीन सप्ताह में इसने करीब 25% की इस तेजी हासिल की है। पेटीएम के शेयरों में तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट( MDR) लागू होने की खबर है। मौजूदा समय में इस स्टॉक पर कई ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने अपने टार्गेट प्राइस बढ़ाए हैं।

पेटीएम में अचानक क्यों आई तेजी?

मौजूदा समय में यूपीआई के जरिए पेमेंट पर दुकानदारों से कोई MDR नहीं लिया जाता है। लेकिन, यह व्यवस्था बदलती है तो पेटीएम जैसे पेमेंट कंपनियों के लिए कमाई का नया रास्ता खुल सकता है। हालांकि, Bonanza के रिसर्च एनालिस्ट नितांत दरेकर निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक, शेयर करीब साढ़े चार साल के हाई लेवल पर पहुंच चुका है। मार्केट पहले ही एक अनुकूल नीति संबंधी फैसले की उम्मीद को काफी हद तक कीमत में शामिल कर चुका है। उनका कहना है कि MDR को फिलहाल निवेश की मुख्य वजह के बजाय एक अतिरिक्त संभावना के तौर पर देखना बेहतर होगा।

Paytm को मिला 2200 रुपये का नया टार्गेट

Paytm को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा Bernstein के नए अनुमान से हुई है। ग्लोबल ब्रोकरेज ने पहली बार Paytm के लिए उसके IPO प्राइस से ऊपर का टारगेट दिया है। Bernstein ने शेयर का टार्गेट 2,200 रुपये रखा है। यह भाव 52 वीक हाई से ₹1,639 के लेवल से 35% अधिक है। इस अनुमान में Bernstein ने FY28E से UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होने को अपने बेस केस में शामिल किया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि MDR लागू होने से Paytm के नेट पेमेंट्स मार्जिन में लगभग 3-4 बेसिस पॉइंट का सुधार हो सकता है।

पेटीएम शेयर प्राइस परफॉरमेंस (Paytm Share Price Performance)

बता दें कि पिछले एक महीने के दौरान पेटीएम के शेयर 17 फीसदी से चढ़े हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में करीब-करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अगर साल 2026 में अब तक के प्रदर्शन की बात करें, तो इस स्टॉक ने 25 फीसदी की शानदार बढ़त हासिल की है। वहीं, पिछले एक वर्ष में निवेशकों को 43 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। पेटीएम के शेयर 18 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे, तब से आज तक इसने केवल 3.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटPaytm Share Price: 3 हफ्ते में 25% उछला Paytm, 52 वीक के हाई पर पहुंचा स्टॉक, एक्सपर्ट ने बढ़ाए टार्गेट
More