Penny Stocks: फिर उठ खड़ा हुआ ₹10 वाला ये शेयर, रिटर्न के मामले में सेंसेक्स को भी छोड़ा पीछे, 5 साल में 235% का मुनाफा

Penny Stocks News:  छोटी कैपिटल वाली कंपनी पीसी ज्वैलर एक बार फिर वापसी करती दिख रही है। इसके शेयर साल 2026 में अब तक 8% से ज्यादा का रिटर्न दे चुके हैं, जो बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स के मुकबाले बहुत अधिक है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड25 Feb 2026, 03:16 PM IST
Penny Stocks News
Penny Stocks News

Penny Stocks News: शेयर बाजार में इस समय भारी अस्थिरता देखने को मिल रही है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 जैसे बड़े इंडेक्स दबाव में हैं। इसी बीच एक पेनी स्टॉक (Penny Stock) ने अपने निवेशकों की जमकर कमाई कराई है। साल 2026 की शुरुआत से ही जहां शेयर बाजार के बड़े प्लेयर्स संघर्ष कर रहे हैं, वहीं इस ज्वेलरी स्टॉक ने लगभग 8% का रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। इसी अवधि में सेंसेक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, हम पीसी ज्वैलर की बात कर रहे हैं। यह एक बार फिर खड़ा हुआ है और रिकवरी के मोड है, जिससे इसकी चर्चा तेज हो गई है।

कंपनी ने बदली अपनी स्ट्रैटजी

किसी भी कंपनी की मजबूती उसके वित्तीय आंकड़ों और कर्ज प्रबंधन से तय होती है। पीसी ज्वैलर के लिए पिछले कुछ साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे थे। लेकिन कंपनी ने अब अपनी स्ट्रैटजी बदल ली है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस शेयर में आई तेजी केवल सेक्टर के दबाव या ट्रेंड का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह कंपनी के आंतरिक सुधारों का नतीजा है। कंपनी ने पिछले एक साल में अपनी बैलेंस शीट को सुधारने, कर्ज को कम करने और ऑपरेशंस को मजबूत बनाने पर फोकस किया है।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से करें मोटी कमाई, ये है बेहद आसान तरीका

कर्ज मुक्त होगी कंपनी

कंपनी ने आगामी कुछ दिनों में कर्ज मुक्त होने की बात कही है। इससे स्टॉक पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 28% बढ़कर 187 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 146 करोड़ रुपये था। इस दौरान, पीसी ज्वैलर के रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 37% बढ़कर 875 करोड़ रुपये हो गया। इस ग्रोथ में सोने की बढ़ती कीमतों ने अहम भूमिका निभाई है। पिछले एक साल में सोने के भाव में 70% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, साल 2026 भी यह अब तक 20% चढ़ चुकी है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में विधवाओं और दिव्यांगों को भी अब मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज

चार्ट पर क्या कह रहे हैं टेक्निकल संकेत?

टेक्निकली देखा जाए, तो पीसी ज्वैलर के शेयर चार्ट पर एक खास पैटर्न बना रहे हैं। एनालिस्टों के मुताबिक, स्टॉक ने मंथली चार्ट पर 10.5 के अपने प्रमुख ब्रेकआउट लेवल को सफलतापूर्वक रीटेस्ट किया है। पिछले चार महीनों से यह शेयर रेंज बाउंड ट्रेड कर रहा है। यानी यह अपने कंसोलिडेशन फेज में है। खास बात यह है कि इस दायरे में ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी कम हो गया है। अगर पीसी ज्वैलर्स के शेयर 10.5 के स्तर के ऊपर मजबूती से टिका रहते हैं, तो आने वाले समय में एक बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या चल रहा गोल्ड का भाव

पीसी ज्वैलर्स शेयर प्रदर्शन

बता दें कि बुधवार, 25 फरवरी को पीसी ज्वैलर के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दोपहर 2:53 बजे यह 0.20% की बढ़त के साथ 10.09 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा था। पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने लगभग 6.50% की गिरावट दर्ज की है, जबकि 6 महीने के दौरान 26% की बड़ी गिरावट आई है। हालांकि, ईयर-टू-डेट (YTD) रिटर्न 8 फीसदी से ज्यादा का है। वहीं, एक वर्ष की अवधि में निवेशकों को 12 फीसदी का नुकसान हुआ है। लेकिन, लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को मालामाल कर दिया। पांच वर्ष के दौरान इसने 237% का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटPenny Stocks: फिर उठ खड़ा हुआ ₹10 वाला ये शेयर, रिटर्न के मामले में सेंसेक्स को भी छोड़ा पीछे, 5 साल में 235% का मुनाफा
More