Penny Stocks: 1 साल में 800% का रिटर्न! ₹50 के पेनी स्टॉक में फिर लगा अपर सर्किट, इस डील से झूम उठा शेयर

Penny Stock News: 50 रुपये की कीमत वाले पेनी स्टॉक स्पाइस लाउंज फूड वर्क (Spice Lounge Food Works) के शेयरों में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट देखने को मिला है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Dec 2025, 01:58 PM IST
1 साल में 800% का रिटर्न,  <span class='webrupee'>₹</span>50 के पेनी स्टॉक में फिर लगा अपर सर्किट
1 साल में 800% का रिटर्न, ₹50 के पेनी स्टॉक में फिर लगा अपर सर्किट

Multibagger Penny Stock News: शेयर बाजार में सबसे अधिक स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में जोखिम होता है, लेकिन रिटर्न के मामले में सबसे ज्यादा इन्हीं की चर्चा होती है। कुछ पेनी स्टॉक्स तो निवेशकों को मामामाल करने की भी ताकत रखते हैं। ऐसी ही एक SME सेगमेंट का पेनी स्टॉक है, जिसने गुरुवार को एक बार फिर अपर सर्किट लगा है। इस शेयर का नाम स्पाइस लाउंज फूड वर्क (Spice Lounge Food Works) इसकी कीमत की बात करें, तो यह 50 के भाव पर कामकाज कर रहा है।

1 साल में 800% रिकॉर्ड रिटर्न

Spice Lounge Food Works ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों की वैल्यू को लगभग 800 प्रतिशत बढ़ा दिय है। यानी 12 महीनों के दौरान निवेशकों को 800 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इसमें 1 साल पहले एक लाख रुपये लगाए होंगे, तो आज उसकी रकम लगभग 9 लाख रुपये हो गई होगी। इसी धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर इसे साल 2025 के टॉप मल्टीबैगर शेयरों में गिना जा रहा है।

Wing Zone के साथ कंपनी की बड़ी डील

3.50 करोड़ के मार्केट कैपिटल वाली इस छोटी कंपनी के शेयरों में इस तूफानी रफ्तार की वजह एक बड़ी रणनीतिक घोषणा है। दरअसल, 4 दिसंबर को कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि उसने विंग जोन (Wing Zone) के लिए भारत में एक्सक्लूसिव मास्टर फ्रेंचाइजी राइट्स हासिल किया है।

विंग जोन एक ग्लोबल लेवल पर फेमस क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) ब्रांड है। यह अपने बेहतरीन चिकन और फ्लेवर-केंद्रित मेन्यू के लिए जाना जाता है। इस डील को कंपनी के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है। क्योंकि यह कंपनी को इंटरनेशनल लेवल पर स्थापित फूड सेगमेंट में एंट्री करा रहा है।

कंपनी की योजना है कि वह भारत के तेजी से बढ़ते QSR मार्केट में Wing Zone को हाई-स्ट्रीट आउटलेट्स और क्लाउड किचन दोनों के जरिए रोल आउट करेगी। इससे कस्टमर्स तक पहुंच आसान होगी और बिजनेस को बड़े पैमाने पर फैलाया जा सकेगा।

स्पाइस लाउंज फूड शेयर प्रदर्शन

बता दें कि स्पाइस लाउंज फूड के शेयर आज 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 50.08 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। हालांकि, यह स्टॉक नवंबर 2025 में 72.20 रुपये के 52 वीक हाई लेवल से अभी भी लगभग 30 प्रतिशत नीचे कामकाज कर रहा है। लेकिन लॉन्ग टर्म जर्नी चौकानें वाली है। यह शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 5.59 रुपये से 796% ऊपर ट्रेड कर रहा है। अगर पांच साल के रिटर्न को देखें, तो इस अवधि में स्टॉक ने 4200% का मुनाफा दिया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटPenny Stocks: 1 साल में 800% का रिटर्न! ₹50 के पेनी स्टॉक में फिर लगा अपर सर्किट, इस डील से झूम उठा शेयर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटPenny Stocks: 1 साल में 800% का रिटर्न! ₹50 के पेनी स्टॉक में फिर लगा अपर सर्किट, इस डील से झूम उठा शेयर