Penny stock: एक के बाद एक डील्स, ₹10 से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक पर निवेशकों की नजर

Penny stock under 10: 10 से नीचे ट्रेड कर रहा सेलविन ट्रेडर्स शेयर चर्चा में है। कंपनी ने लॉजिस्टिक्स, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग, वेलनेस और अमेरिका में निवेश से जुड़े कई एमओयू साइन किए हैं। मजबूत रिटर्न और नई डील्स ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।

Priya Shandilya
अपडेटेड18 Jan 2026, 04:59 PM IST
 <span class='webrupee'>₹</span>10 से नीचे वाला शेयर क्यों बना चर्चा का केंद्र?
₹10 से नीचे वाला शेयर क्यों बना चर्चा का केंद्र?

Penny Stock: शेयर बाजार में ऐसे स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर हमेशा बनी रहती है, जिनकी कीमत कम हो लेकिन मुनाफा ज्यादा। ऐसा ही एक नाम है Sellwin Traders Limited। सोमवार, 19 जनवरी को यह पेनी स्टॉक चर्चा में रहने वाला है, क्योंकि कंपनी ने एक के बाद एक कई अहम कारोबारी समझौतों की जानकारी एक्सचेंज को दी है। इन डील्स का असर न सिर्फ कंपनी की भविष्य की रणनीति पर पड़ेगा, बल्कि निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ा सकता है।

एक साथ कई डील्स

सेलविन ट्रेडर्स ने हालिया फाइलिंग में बताया कि उसने अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के साथ कई एमओयू साइन किए हैं। इनमें लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, वेलनेस और इंटरनेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कंपनी का फोकस साफ तौर पर बिजनेस डायवर्सिफिकेशन और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर दिख रहा है।

Sellwin–Myzek Logistics MoU: लॉजिस्टिक्स सेक्टर में एंट्री की तैयारी

सेलविन ट्रेडर्स ने लास्ट-माइल डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर मायजेक लॉजिस्टिक्स के साथ एमओयू साइन किया है। मायजेक फिलहाल बी2बी और बी2सी लॉजिस्टिक्स संभालती है और जियोमार्ट, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए ‘Dropon’ ब्रांड के तहत काम करती है। इस समझौते के तहत सेलविन मायजेक में शुरुआती तौर पर 20% तक हिस्सेदारी लेने की योजना बना रही है, जिसे आगे चलकर 35% तक बढ़ाया जा सकता है। यह डील शेयर स्वैप के जरिए 15 प्रति शेयर के भाव पर स्ट्रक्चर की जा सकती है, जबकि फिलहाल सेलविन का शेयर 8.93 पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, फ्लीट एक्सपेंशन और टेक्नोलॉजी अपग्रेड के लिए 5 करोड़ तक की फंडिंग का भी प्रस्ताव है।

PCIPL: कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा दांव

सेलविन और पटेल कंटेनर इंडिया (PCIPL) ने गुजरात के भावनगर के पास विकसित हो रही कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप देना शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में सेलविन की प्रस्तावित हिस्सेदारी 36% है। फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर में प्रमोटर योगदान के साथ-साथ एसबीआई द्वारा मंजूर 20 करोड़ का टर्म लोन भी शामिल है। शेयर स्वैप के तहत PCIPL, सेलविन को इक्विटी देगी और बदले में सेलविन अपने शेयर 15 से कम कीमत पर जारी नहीं करेगी।

Kumkum Wellness: वेलनेस बिजनेस में भी एंट्री

कंपनी ने कुमकुम वेलनेस के साथ भी एमओयू साइन किया है, जो ‘Kayapalat’ ब्रांड के तहत काम करती है। यहां भी सेलविन की योजना शुरुआती 36% हिस्सेदारी लेने की है, जिसे 18 महीनों में 60% तक बढ़ाया जा सकता है।

Shivam Contracting: अमेरिका में भी बढ़ाएगी कदम

सेलविन ने अमेरिका की शिवम कॉन्ट्रैक्टिंग इंक के साथ भी एमओयू साइन किया है। इसके तहत कंपनी अमेरिका में चल रहे और आने वाले प्रोजेक्ट्स में करीब 52 करोड़ रुपये (6 मिलियन डॉलर) तक निवेश कर सकती है। समझौते के अनुसार, निवेश पर कम से कम 7% सालाना रिटर्न की बात कही गई है और फंड्स को तय समय में भारत वापस लाने की शर्त भी शामिल है।

सेल्विन ट्रेडर्स का प्राइस ट्रेंड

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सेलविन ट्रेडर्स का शेयर 4.69% की तेजी के साथ 8.93 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 112% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में निवेशकों को करीब 186% तक का फायदा मिला है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटPenny stock: एक के बाद एक डील्स, ₹10 से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक पर निवेशकों की नजर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटPenny stock: एक के बाद एक डील्स, ₹10 से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक पर निवेशकों की नजर