इस स्मॉलकैप स्टॉक में लगातार 34वें दिन उछाल, कीमत 60 से कम, दे चुका है 5200% रिटर्न

Colab Platforms Share Price: कोलैब फ्लेटफॉर्म्स के शेयर तेजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसके शेयरों में आज 34 वें दिन लगातार उछाल दर्ज किया गया है।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Aug 2025, 06:43 PM IST
इस स्मॉलकैप स्टॉक में लगातार 34वें दिन उछाल
इस स्मॉलकैप स्टॉक में लगातार 34वें दिन उछाल

Colab Platforms Share Price: शेयर मार्केट में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 418.81 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 81,018.72 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 157.41 अंकों के उछाल के साथ 24,722.75 के लेवल पर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान एक स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों में लगातार 34वें दिन उछाल दर्ज किया गया। पिछले एक महीने में इसने 51 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीने की अवधि में 150 फीसदी की बढ़त हासिल की है। खास बात यह है कि इसकी कीमत 100 रुपये से भी कम है।

लगातार 34वें लगा उछाल

दरअसल, हम स्मॉलकैप कंपनी कोलैब प्लेटफॉर्म्स की बात कर रहे हैं। इसके शेयर आज लगातार 34 वें 2 फीसदी के अपर सर्किट के साथ बंद हुए। सोमवार को कोलैब प्लेटफॉर्म्स के शेयर 57.96 के लेवल पर खुले और इसी स्तर पर बंद हो गए, जबकि शुक्रवार को 56.83 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। इसमें ट्रेडिंग वॉल्यूम भी पिछले दो हफ्तों के औसत 15.74 लाख शेयरों के आसपास रहा, जिसमें 14.67 लाख शेयरों का कारोबार हुआ और सिर्फ 26 लाख बाय ऑर्डर देखे गए।

5 साल में 5200% रिटर्न

कोलैब फ्लेटफॉर्म्स के शेयर पिछले एक महीने की अवधि में 51 फीसदी का भारी उछाल दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में निवेशकों को 148 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। वहीं, एक साल के दौरान इसके शेयरों ने 635 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। अगर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की बात करें, तो 5200 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया है।

हाल ही में कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट किया, जिसके तहत 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में विभाजित हो गए। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मई 2025 तय की गई थी। इससे पहले, कंपनी ने 0.01 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया था, जिसकी रिकॉर्ड डेट 24 अप्रैल 2025 थी। स्टॉक स्प्लिट का मकसद शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाना और छोटे निवेशकों के लिए इसे और किफायती बनाना था।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइस स्मॉलकैप स्टॉक में लगातार 34वें दिन उछाल, कीमत 60 से कम, दे चुका है 5200% रिटर्न
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइस स्मॉलकैप स्टॉक में लगातार 34वें दिन उछाल, कीमत 60 से कम, दे चुका है 5200% रिटर्न