Penny Stock Under Rs20: शेयर बाजार में सोमवार को स्मॉलकैप कंपनी Osia Hyper Retail के शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिली। इससे पहले, इस स्टॉक में पहले भारी गिरावट देखने को मिली थी। पिछले चार महीने में इसमें लगभग 15 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। लेकिन आज बाजार में चौतरफा खरीदारी और पॉजिटिव घरेलू संकेतों की वजह से बुल्स ने लगातार दूसरे सेशन में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। हालांकि, दिसंबर के महीने में अब तक यह स्टॉक 7% नीचे कारोबार कर रहा है।
शेयर प्रदर्शन
अक्टूबर 2024 से लेकर जून 2025 तक यह स्टॉक एक लंबे मंदी के दौर से गुजर रहा था। लेकिन जुलाई में यह फिर से ट्रैक पर आया और निवेशकों को 73% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया। अक्टूबर में यह शेयर 33 रुपये के लेवल पर था, लेकिन इसके बाद इसमें प्रॉफिट बुकिंग का दौर शुरू हो गया। इस भारी गिरावट की वजह से साल 2025 में अब तक यह शेयर 41% टूट चुका है। गौरतलब है कि साल 2024 में भी कंपनी के शेयरों में 42% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। यानी यह लगातार दूसरा साल है जब निवेशकों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
अगर कंपनी के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 56% का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जो 5.10 करोड़ रुपये हो गया है। रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 373 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, पिछली तिमाही में मुनाफे में 14% की मामूली कमी आई है, लेकिन राजस्व में 14% का इजाफा देखा गया है। गुजरात के अहमदाबाद से शुरू हुई यह कंपनी आज एक बड़े रिटेल नेटवर्क के रूप में उभर रही है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।