Penny Stock: पैसा छापने की मशीन बना ये पेनी स्टॉक, 4 दिन में 62% चढ़ा, कीमत ₹10 से भी कम

Penny Stock Under Rs10: शेयर बाजार में आज SVP ग्लोबल टेक्सटाइल्स के शेयरों में 20 प्रतिशत की तूफानी तेजी देखने को मिली है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड26 Nov 2025, 03:20 PM IST
पेनी स्टॉक
पेनी स्टॉक

Penny Stock Under Rs10: पेनी स्टॉक्स कई बार बड़े धमाके के साथ निवेशकों को चौंका देते हैं। कुछ ऐसा ही SVP ग्लोबल टेक्सटाइल्स ने किया है। आज के कारोबार में इसके शेयरों ने 20 प्रतिशत का अपर सर्किट हिट किया है, जिसके बाद यह 5.70 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर पहुंच गया। लगातार चौथे दिन SVP ग्लोबल टेक्सटाइल्स के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है। 4 दिनों में दूसरी बार इसके शेयरों में अपर सर्किट लगा है। इस दौरान शेयरों ने 62% की जोरदार बढ़त हासिल की है।

टूट सकता है 9 साल का रिकॉर्ड

शेयरों में हालिया तेजी ने नवंबर महीने को निवेशकों के लिए खास बना दिया है। नवंबर शेयरधारकों को 57 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। अगर आने वाले कुछ सेशन में ऐसे ही तेजी जारी रही तो यह दिसंबर 2017 के बाद कंपनी की सबसे शानदार मंथली प्रदर्शन होगा। इस दौरान शेयरों ने एक महीने में 59 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

इस पहली बार हरे निशान में शेयर

बता दें कि SVP ग्लोबल टेक्सटाइल्स के शेयरों में इस रैली ने साल 2025 में पहली बार शेयरों को हरे निशान में पहुंचाया है। अभी तक कैलेंडर ईयर में यह 10.30% ऊपर चल रहा है। अगर दिसंबर तक यह पॉजिटिव रहा तो तीन साल बाद कंपनी पहली बार सालाना आधार पर प्रॉफिट में बंद होगी।

यह भी पढ़ें | HDFC AMC: 1 दिन में 50% टूट गए शेयर, क्या है गिरावट के पीछे की असली वजह?

ऑल टाइम हाई से 96% नीचे ट्रेड कर रहे शेयर

कंपनी ने लॉन्ग टर्म पीरिएड में भारी नुकसान झेला है। जनवरी 2017 में SVP ग्लोबल टेक्सटाइल्स के शेयरों ने 164.80 रुपये के लेवल पर अपना ऑल टाइम हाई लेवल हिट किया था। लेकिन आज का भाव ऑलटाइम हाई से लगभग 96.5 प्रतिशत नीचे हैं। पिछले तीन कैलेंडर ईयर में लगातार नुकसान में बंद होने के बाद निवेशकों का कंपनी से भरोसा डगमगा गया था। इसके पीछे की मुख्य वजहें कमजोर फाइनेंशियल रिजल्ट्स और कर्ज का बोझ रहा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटPenny Stock: पैसा छापने की मशीन बना ये पेनी स्टॉक, 4 दिन में 62% चढ़ा, कीमत ₹10 से भी कम
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटPenny Stock: पैसा छापने की मशीन बना ये पेनी स्टॉक, 4 दिन में 62% चढ़ा, कीमत ₹10 से भी कम