Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर के नए भाव

भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती हैं। 7 दिसंबर को शहर के अनुसार दाम अलग-अलग रहे। हैदराबाद में पेट्रोल का भाव 107.46 रुपये और डीजल का भाव 95.70 रुपये प्रति लीटर रहा।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड7 Dec 2025, 09:19 AM IST
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर के नए भाव
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर के नए भाव(Representative photo)

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव एक बार फिर भारत में पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं के लिए चिंता बढ़ा रहा है। शुरू में उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लगता है। भारत में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं, जबकि डीज़ल की कीमत भी 90 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो रही है।

यह भी पढ़ें | उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, सिलेंडर से हुआ विस्फोट

अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने का सोच रहे हैं, तो पहले अलग-अलग महानगरों में इनके ताज़ा दाम जान सकते हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित प्रमुख शहरों में 7 दिसंबर की सुबह तक के भाव इस आर्टिकल में गए हैं, जिससे आपकी सभी शंकाएं दूर हो जाएंगी।

देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीज़ल की 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें | Bigg Boss 19 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले आज, जानिए कौन हो सकता है शो का विनर

कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

हैदराबाद में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंचकर 107.46 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीज़ल की 90.21 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली सहित इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी, पहाड़ों पर हुआ हिमपात

पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीज़ल 82.45 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 106.48 रुपये और डीज़ल 91.88 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटPetrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर के नए भाव
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटPetrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर के नए भाव