
Upcoming IPOs: शेयर मार्केट में एक बार फिर नए IPOs की गूंज सुनाई देने वाली है। इस हफ्ते निवेशकों के लिए कमाई का मौका लेकर आ रहे हैं 6 नए पब्लिक इश्यू, जिनमें 4 मेनबोर्ड और 2 SME सेगमेंट के IPO शामिल हैं। ये कंपनियां मिलकर करीब ₹10,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं।
मेनबोर्ड सेगमेंट में PhysicsWallah IPO और Emmvee Photovoltaic IPO निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दोनों IPO 11 नवंबर को खुलेंगे और 13 नवंबर को बंद होंगे।
PhysicsWallah IPO की प्राइस रेंज ₹103 से ₹109 प्रति शेयर तय की गई है। Emmvee Photovoltaic IPO का प्राइस बैंड ₹206 से ₹217 प्रति शेयर रखा गया है।
इनके अलावा Tenneco Clean Air IPO 12 नवंबर से खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा, जिसकी प्राइस रेंज ₹378 से ₹397 तय हुई है।
Fujiyama Power Systems IPO 13 नवंबर से खुलेगा और 17 नवंबर को बंद होगा, लेकिन इसका प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है।
SME सेगमेंट में Workmates Core2Cloud IPO और Mahamaya Lifesciences IPO 11 नवंबर से खुलेंगे और 13 नवंबर को बंद होंगे।Workmates Core2Cloud का प्राइस बैंड ₹200 से ₹204 प्रति शेयर है। Mahamaya Lifesciences का प्राइस बैंड ₹108 से ₹114 प्रति शेयर तय किया गया है।
सिर्फ नए IPO ही नहीं, इस हफ्ते कुछ बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है।
जो लोग नए IPOs में निवेश का सोच रहे हैं, उनके लिए ये हफ्ता काफी खास हो सकता है। हालांकि, किसी भी IPO में पैसा लगाने से पहले कंपनी की फंडामेंटल और वैल्यूएशन जरूर समझें क्योंकि हर नया ऑफर एक जैसा नहीं होता।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.