
PhysicsWallah IPO Subscription Status: एजुटेक यूनिकॉर्न कंपनी फिजिक्सवाला आईपीओ में निवेश का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पहले दो दिनों की बिडिंग के दौरान निवेशकों की सुस्ती प्रतिक्रिया देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन शाम तक कुल 0.13 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 58 प्रतिशत बुक हुआ, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेसटर्स (NII) के सेगमेंट में मात्र 6 प्रतिशत बुकिंग आई। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में खाता नहीं खुल सका।
गुरुवार को फिजिक्सवाला आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 1.25 रुपये चल रहा है। यानी अपर प्राइस बैंड 109 रुपये से 1.25 रुपये अधिक है। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 110.25 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। इसके GMP में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह 5 नवंबर को 9 रुपये पर था, जबकि आज गिरकर 1.25 रुपये पर आ गया है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें उतार-चढ़ाव लगा रहता है।
बता दें कि फिजिक्सवाला का आईपीओ 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जबकि 13 नवंबर को बिडिंग का आखिरी दिन है। ऐसे में निवेशकों के पास शाम 5 बजे तक का मौका बचा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड सेट किया है। अपर प्राइस बैंड पर वैल्यूएशन लगभग 31,500 करोड़ रुपये बैठती है। 137 शेयरों का एक लॉट साइज सेट किया गया है। इसका मतलब कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 137 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी।
गौरतलब है कि सार्वजनिक पेशकश खुलने से पहले 10 नवंबर को एंकर निवेशकों का मजबूत समर्थन देखने को मिला। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिजिक्सवाला आईपीओ ने एंकर निवेशकों के माध्यम से 1563 करोड़ रुपये जुटाए।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.