PhysicsWallah Share: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद दो दिन में लगा तगड़ा झटका, गिरा मार्केट कैप, जानें कितना हुआ नुकसान?

PhysicsWallah Share: PhysicsWallah के शेयर लिस्टिंग के बाद दो दिन में लगातार टूटे और मार्केट कैप में बड़ी गिरावट दिखी। फिर भी स्टॉक अब भी IPO प्राइस से ऊपर है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड20 Nov 2025, 03:07 PM IST
PhysicsWallah Share: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद दो दिन में लगा तगड़ा झटका
PhysicsWallah Share: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद दो दिन में लगा तगड़ा झटका(Mint)

PhysicsWallah Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते PhysicsWallah (PW) के स्टॉक ने काफी उतार-चढ़ाव दिखाया है। मंगलवार को शानदार लिस्टिंग के बाद जहां निवेशक बेहद उत्साहित थे, वही बुधवार और गुरुवार को शेयर लगातार फिसलते नजर आए।

लिस्टिंग के बाद तेज गिरावट

बुधवार से शुरू हुई गिरावट के बाद आज गुरुवार, 20 नवंबर को PW के शेयर करीब 15% गिर गए। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 45,975 करोड़ थी, जो अब घटकर 34,888 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। यानी तीन ट्रेडिंग सेशंस में शेयर करीब 16% नीचे आ चुका है। अच्छी बात ये हैं कि शेयर अभी भी IPO प्राइस 109 के मुकाबले 11% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

साउथ इंडिया में विस्तार की तैयारी

कंपनी के को-फाउंडर प्रतीक महेश्वरी ने बताया था कि PW की योजना है कि अगले 12 महीनों में कंपनी को प्रॉफिट में लाया जाए। उनके अनुसार कंपनी अब तेजी से विस्तार पर काम कर रही है, खासकर साउथ इंडिया, 11 इंडिक लैंग्वेजेस, और कई नए एग्जाम कैटेगरीज पर फोकस बढ़ाया जा रहा है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस दोनों में तेजी

कंपनी के रेवेन्यू में से लगभग 52% हिस्सा ऑनलाइन बिजनेस से आता है, जबकि बाकी हिस्सा ऑफलाइन सेंटर्स से आता है। दोनों सेक्टर्स इस समय तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, और कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी 30%+ ग्रोथ बनी रहेगी।

लिस्टिंग से पहले जबरदस्त डिमांड

लिस्टिंग से पहले PhysicsWallah के IPO को निवेशकों ने काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दिया था। कंपनी के 3,480 करोड़ के इश्यू को लगभग 2 गुना तक सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों ने 106% तक बोली लगाई, जबकि NII कैटेगरी से 48% और QIB की तरफ से तो 2.7 गुना तक डिमांड देखने को मिली। इतना ही नहीं, जब शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ तो PW ने 36% का बढ़िया लिस्टिंग गेन भी दिया। 109 के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर शेयर सीधे 145 पर खुला, जो कंपनी के लिए एक मजबूत शुरुआत मानी गई।

कब शुरू हुआ था फिजिक्सवाला?

2016 में अलख पांडे ने यूट्यूब पर मुफ्त फिजिक्स पढ़ाना शुरू किया था। आज PW के पास 303 ऑफलाइन सेंटर, 152 शहर, और भारत-मिडिल ईस्ट में मजबूत उपस्थिति है। यही स्केल-अप इन्वेस्टर्स को PW के आने वाले समय में ग्रोथ पोटेंशियल दिखाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटPhysicsWallah Share: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद दो दिन में लगा तगड़ा झटका, गिरा मार्केट कैप, जानें कितना हुआ नुकसान?
More