PhysicsWallah Share Price: एजुटेक कंपनी फिजिक्स वाला के शेयरों ने आज धमाकेदार डेब्यू किया है। इसके शेयर इश्यू प्राइस से 33 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। ऑनलाइन एजुकेशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी फिजिक्सवाला के शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गए हैं। इन्होंने शानदार लिस्टिंग दी है। फिजिक्सवाला आईपीओ के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 145 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुए, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 143.10 पर खुले।लिस्टिंग से पहले फिजिक्सवाला के IPO के शेयर ग्रे मार्केट में 14 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।
11 नवंबर को खुला था IPO
फिजिक्सवाला का सार्वजनिक पेशकश 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 13 नवंबर तक इसमें निवेशकों ने बोली लगाई। वहीं, आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हुए। इस आईपीओ को केवल 1.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी इस पेशकश के जरिए 3,480.71 करोड़ जुटाए की योजना बनाई थी। यह आईपीओ दो हिस्सों में बंटा था। इसमें 3,100 करोड़ रुपये का फ्रेश इक्विटी इश्यू था, जबकि 380 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। कंपनी ने आईपीओ के 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया था।
इन जगहों पर खर्च होगा पैसा
कंपनी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए जुटाई गई फंडिंग का इस्तेमाल ऑफलाइन सेंटर खोलने, किराया देने, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और मार्केटिंग के लिए खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ पैसों का इस्तेमाल अधिग्रहण के लि भी रखा गया है। यानी कंपनी अब पूरी तरह से ऑनलाइन से हटकर हाइब्रिड मॉडल की तरफ शिफ्ट हो रही है। कंपनी ने बताया कि 710 करोड़ रुपये केवल मार्केटिंग में खर्च करेगी, जबकि 941 करोड़ रुपये दूसरी एडटेक कंपनियों या स्टार्टअप को खरीदने के लिए रखे गए हैं।