Dividend Stock: इस महारत्न PSU Stock ने डिविडेंड का किया ऐलान, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट

PFC Dividend 2025: शुक्रवार को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। आइए जानते हैं रिकॉर्ड डेट क्या है।   

Shivam Shukla
पब्लिश्ड7 Nov 2025, 04:48 PM IST
डिविडेंड स्टॉक
डिविडेंड स्टॉक

Power Finance Corporation Interim Dividend 2025: देश की महारत्न PSU और सरकारी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) ने आज वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में उसका मुनाफा 2 प्रतिशत बढ़कर 4462 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 4370 करोड़ रुपये था।

कंपनी की इंट्रेस्ट इनकम में 13% का उछाल

कंपनी की कोर लेंडिंग बिजनेस से इंट्रेस्ट इनकम 13 प्रतिशत मजबूत होकर 13472.78 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 11,908.98 करोड़ रुपये थी। कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़कर 14755.50 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में यह 13206.57 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।

PFC डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट

बता दें कि तिमाही रिजल्ट के साथ-साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। PFC ने बताया कि बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर यह 3.65 रुपये घोषित किया गया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए 26 नवंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में घोषित किया है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Closing: बाजार में निचले स्तर से रिकवरी, लेकिन लाल निशान में बंद

PFC शेयर प्रदर्शन

बता दें कि शुक्रवार को रिजल्ट और डिविडेंड के बावजूद पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) के शेयरों में दबाव देखने को मिला। इसके शेयर आज के कारोबार में 1.44 प्रतिशत कमजोर होकर 380.45 रुपये के लेवल पर बंद हुए, जबकि गुरुवार को 386 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।

पिछले पांच साल में PFC के शेयरों ने निवेशकों को 390 फीसदी से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है। लेकिन पिछले एक साल में शेयर 18 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। साल 2025 में अब तक (YTD) शेयर 16.15 फीसदी नीचे है। पिछले एक महीने में गिरावट 8.05 फीसदी रही।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटDividend Stock: इस महारत्न PSU Stock ने डिविडेंड का किया ऐलान, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटDividend Stock: इस महारत्न PSU Stock ने डिविडेंड का किया ऐलान, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट