Priority Jewels IPO Allotment Today: 100 गुना से ज्यादा मिला सब्सक्रिप्शन, GMP इस ओर कर रहा इशारा, ऐसे चेक करें स्टेटस

Priority Jewels IPO Allotment Today: प्रायोरिटी ज्वेल्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड2 Sep 2026, 08:57 AM IST
Priority Jewels IPO Allotment Today: 100 गुना से ज्यादा मिला सब्सक्रिप्शन
Priority Jewels IPO Allotment Today: 100 गुना से ज्यादा मिला सब्सक्रिप्शन

Priority Jewels IPO Allotment Today: प्रायोरिटी ज्वेल्स के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज दिन बेहद खास है। 91.50 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 अगस्त को खुला था, जबकि निवेशकों ने 1 सितंबर तक बोलियां लगाईं। इन तीन दिनों की बिडिंग के दौरान इस आईपीओ को कुल 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया। वहीं, ग्रे मार्केट में इसके शेयर अच्छी लिस्टिंग का संकेत दे रहे हैं।

किस कैटेगरी में कितना आया सब्सक्रिप्शन?

प्रायोरिटी ज्वेल्स आईपीओ को कुल 1100.45 सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों की तरफ से 107 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 166.5 गुना बुक किया गया। वहीं, सबसे कम सब्सक्रिप्शन क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIBs) की कैटेगरी में देखने को मिला। इस कोटे को कुल 39.87 गुना सब्सक्राइब किया गया।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट से कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप 1: सबसे पहले इस इश्यू के रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद कंपनी का नाम चुनें और अपना पैन कार्ड, एप्लीकेशन नंबर, या क्लाइंट आईडी दर्ज करें।

स्टेप 3: कैप्चा भरकर सबमिट करते ही आपका स्टेटस स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।

NSE की वेबसाइट से कैसे चेक करें स्टेटस

स्टेप 1: सबसे पहले NSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद Equity & SME IPO bid details ऑप्शन चुनें।

स्टेप 3: इसके बाद, अपना पैन नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: आपकी स्क्रीन में अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।

BSE की वेबसाइट ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप 1: सबसे पहले, BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद इश्यू टाइप ऑप्शन में इक्विटी चुनें

स्टेप 3: इश्यू नेम ड्रॉपडाउन में प्रायोरिटी ज्वेल्स IPO चुनें

स्टेप 4: इसके बाद एप्लीकेशन नंबर या PAN की डिटेल भरें।

स्टेप 5: कैप्चा डालकर सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिखने लगेगा।

प्रायोरिटी ज्वेल्स IPO जीएमपी

बता दें कि ग्रे मार्केट में आज प्रॉयोर्टी ज्वेलर्स के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमिमय शानदार लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है। यह आज सुबह 8 बजे 31 रुपये के भाव पर चल रहा है। यानी, 200 रुपये के अपर प्राइस से और जीएमपी के बाद इसकी लिस्टिंग 231 रुपये के आसपास हो सकता है। ऐसे में पहले ही दिन निवेशकों को 15.5% का मुनाफा मिल सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) केवल अनलिस्टेड मार्केट का ट्रेंड बनता है और लिस्टिंग पर कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटPriority Jewels IPO Allotment Today: 100 गुना से ज्यादा मिला सब्सक्रिप्शन, GMP इस ओर कर रहा इशारा, ऐसे चेक करें स्टेटस
More