इस खबर से झूम उठे सरकारी बैंकों के शेयर, 52 वीक हाई पर SBI, केनरा और इंडियन बैंक के स्टॉक्स

PSU Bank Stocks News: बुधवार को सरकार के स्वामित्व वाले बैंकों के शेयरों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, SBI सहित तीन स्टॉक्स ने 52 सप्ताह का नया उच्चतम स्तर छुए हैं।  

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Sep 2025, 02:15 PM IST
इस खबर से झूम उठे सरकारी बैंकों के शेयर
इस खबर से झूम उठे सरकारी बैंकों के शेयर

PSU Bank Stocks Price: शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच, पीएसयू बैंकिंग स्टॉक्स में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि केंद्र सरकार सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने पर विचार कर सकती है, जिसके बाद खरीदारी देखने को मिली। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार अपने अगले नीति सुधार के तहत पीएसयू बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ा सकती है।

कितनी हो सकती है लिमिट?

मौजूदा समय में पीएसयू बैंकों में 20 प्रतिशत निवेश सीमा है, जिसे 49 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, सरकार 51 प्रतिशत की अपनी मेजोरिटी बरकरार रखेगी। सरकार के इस कदम से बैंकिंग सेक्टर में अहम कैपिटल आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इस खबर ने बैंकिंग स्टॉक्स में निवेशकों का जोश बढ़ाया है।

पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.5% की तेजी

आज के कारोबार में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह आज के कारोबार में 7,567.50 के लेवल पर पहुंच गया। इसी के साथ केवल यही इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें | Ganesh Consumer सहित इन 4 IPO में किसका GMP सबसे हाई, किसमें बन रहा मुनाफा
यह भी पढ़ें | PhonePe ने IPO के लिए दाखिल किया ड्राफ्ट, ₹1200 करोड़ हो सकता है इश्यू साइज

SBI सहित इन बैंकों ने बनाया 52 वीक हाई

बुधवार को SBI के शेयरों ने 1.13 प्रतिशत के उछाल के साथ 880.50 के लेवल पर 52 वीक हाई हिट किया, जबकि केनरा बैंक के शेयर 2 प्रतिशत मजबूत होकर 124.55 रुपये पर एक साल के हाई लेवल पर पहुंच गए। इसके अलावा, इंडियन बैंक के शेयरों में 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसने 722 रुपये के लेवल पर अपना हाई बनाया।

इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी पीएसयू बैंक इंडेक्स को ऊपर खींचने में मदद की। हालांकि, महाराष्ट्रा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक में गिरावट देखने को मिली।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइस खबर से झूम उठे सरकारी बैंकों के शेयर, 52 वीक हाई पर SBI, केनरा और इंडियन बैंक के स्टॉक्स
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइस खबर से झूम उठे सरकारी बैंकों के शेयर, 52 वीक हाई पर SBI, केनरा और इंडियन बैंक के स्टॉक्स