Radhika Jeweltech Share Price: ज्वेलरी सेक्टर की फेमस कंपनी राधिका ज्वेलटेक लिमिटेड के शेयर में आज भारी बढ़ोतरी दर्ज किए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसके शेयर 19.06% की बढ़ोतरी के साथ 84.20 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इस शेयर आज तूफानी तेजी की वजह हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम है, जो इसके एवरेज वॉल्यूम से कई गुना अधिक देखा गया। NSE पर राधिका ज्वेलटेक लिमिटेड के 1,45,41,418 वॉल्यूम दर्ज किया गया।
मजबूत तिमाही रिजल्ट के बाद चर्चा में है शेयर
कंपनी ने बीते महीने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए अपना फाइनेंशियल रिजल्ट जारी किया था। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.48 फीसदी उछलकर 22.85 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान तिमाही में 18.21 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। सेल्स में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी की बिक्री 53.85 फीसदी बढ़कर 152.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल जून तिमाही में 99.15 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट की गई तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 20.12 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल यह 25.54 फीसदी था। PBDT 31.09 करोड़ रुपये और PBT 30.65 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
1 हफ्ते में 23% का रिटर्न
बता दें कि इस कारोबारी सप्ताह ज्वेलटेक लिमिटेड के शेयर 23.70% की बढ़ोतरी हासिल किए हैं। सोमवार को यह स्टॉक 68.96 रुपये के भाव पर कामकाज के लिए खुले, जबकि आज 84.20 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। वहीं, पिछले एक महीने के दौरान ने इस स्टॉक ने लगभग 22 प्रतिशत का उछाल हासिल किए हैं। पिछले 6 महीने में करीब 40 प्रतिशत और इस साल अब तक 13 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज कर चुके हैं। हालांकि, एक साल की अवधि में 10 प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहे हैं। अगर लॉन्ग टर्म की बात करें, तो 5 साल के पीरिएड में इस स्टॉक ने निवेशकों को 178 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।