RailTel को ₹455 करोड़ का ऑर्डर मिलने से रॉकेट बने शेयर, लेकिन 52 वीक हाई से अभी भी 25% नीचे ट्रेड कर रहा स्टॉक

Railtel Share Price: रेलटेल के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। इसके शेयर इंट्राडे में 7.5% की जोरदार बढ़त हासिल किए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Feb 2026, 01:01 PM IST
रेलटेल शेयर प्राइस
रेलटेल शेयर प्राइस

Railtel Share Price: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को सरकारी टेलीकॉम कंपनी रेलटेल (RailTel Corporation of India) के शेयरों में जबरदस्त हलचल देखी गई। कंपनी के शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में 7.5% तक उछल गए। यह तेजी कंपनी को वेस्ट सेंट्रल रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई है। रेलटेल ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे वेस्ट सेंट्रल रेलवे के डिप्टी सीएसटीई कार्यालय से एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत 454.95 करोड़ रुपये तय की गई है। रेलटेल को यह काम 960 दिनों के भीतर पूरा करना है। इस कॉन्ट्रैक्ट से रेलटेल की ऑर्डर बुक मजबूत होगी।

हेल्थकेयर सेक्टर में भी बढ़ रहा है दबदबा

इससे पहले, इसी साल जनवरी में कंपनी ने असम हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी (AHIDMS) से 56.71 करोड़ रुपये का एक महत्वपूर्ण टेंडर हासिल किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत रेलटेल को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) का क्रियान्वयन और रखरखाव करना है।

रेलटेल तिमाही रिजल्ट्स

बता दें कि पिछले सप्ताह रेलटेल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। इस दौरान कंपनी ने सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में लगभग 4.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की, जो 62.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में यह 65.1 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में 19% की अच्छी बढ़त देखी गई। यह 913 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रेलटेल के ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में भी 10% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, खर्चों के बढ़ने की वजह से मार्जिन में थोड़ी कमी आई है। यह 15.8% से घटकर 14.6% रह गया है।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी हुए धड़ाम, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक जान लें आज का ताजा भाव

रेलटेल शेयर प्रदर्शन

गौतलब है कि मंगलवार को रेलटेल के शेयर 7.5% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 357.50 रुपये पर इंट्रा-डे हाई बनाए। सरकारी स्टॉक जून 2025 में 478.80 रुपये के स्तर पर पहुंचकर 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ था। यह मौजूदा समय में अपने 52 वीक हाई लेवल से 25% नीचे ट्रेड कर रहा है। लेकिन निचले स्तर से रिकवरी शानदार रही है। रेलटेल के शेयर मार्च 2025 के निचले स्तर 265.30 रुपये से 35% का रिटर्न दे चुका है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटRailTel को ₹455 करोड़ का ऑर्डर मिलने से रॉकेट बने शेयर, लेकिन 52 वीक हाई से अभी भी 25% नीचे ट्रेड कर रहा स्टॉक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटRailTel को ₹455 करोड़ का ऑर्डर मिलने से रॉकेट बने शेयर, लेकिन 52 वीक हाई से अभी भी 25% नीचे ट्रेड कर रहा स्टॉक