
Railway Stocks Rally Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को रेलवे सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में रेलवे सेक्टर की कंपनियों में लगातार पांचवें दिन इन शेयरों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। कुछ शेयरों ने डबल डिजिट रैली हासिल की। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह रैली आज से पैसेंजर ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी, आगामी केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बढ़ती उम्मीदों और निवेशकों के बदलते नजरिए का परिणाम है।
शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर लगभग 12.30 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ ₹388.20 के स्तर पर पहुंच गए। वहीं, दूसरी ओर रेलटेल (RailTel) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के शेयरों ने भी 9 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने भी करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹704 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
जानकारों का कहना है कि इस रैली के पीछे की वजह आगामी यूनियन बजट है। आमतौर पर बजट पेश होने से कुछ हफ्ते पहले रेलवे कंपनियों के शेयरों में बायिंग एक्टिव हो जाती है। दरअसल, निवेशकों को भरोसा रहता है कि सरकार बजट में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्टर, नई लाइनें और रोलिंग स्टॉक के के आधुनिकीकरण के लिए मोटी रकम आवंटित कर सकती है।
मेहता इक्विटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक प्रशांत तापसे ने कहा, 'निवेशक इस समय उन प्रोजेक्ट्स पर दांव लगा रहे हैं जिनका क्रियान्वयन काफी तेजी से हो रहा है। चाहे वह स्टेशनों का माडर्न री-डेवलपमेंट हो, रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हो या फिर मेड इन इंडिया के तहत बनी 'वंदे भारत' ट्रेनों का विस्तार हो। हर मोर्चे पर काम की स्पीड बढ़ी है। इसके अलावा, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) जैसी प्रोजेक्ट्स से माल ढुलाई में होने वाली क्रांति ने भी भविष्य की आय को लेकर एक पॉजिटिव माहौल तैयार किया है। सरकारी क्षेत्र की इन प्रमुख रेलवे कंपनियों (PSUs) के पास ऑर्डर्स की कोई कमी नहीं है, जिससे उनकी बैलेंस शीट काफी मजबूत नजर आ रही है।'
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.