Shri Ram Navami 2026: शेयर बाजार आज बंद रहेगा या कल? जान लीजिए कब पड़ रही राम नवमी की छुट्टी

Stock Market Holiday Shri Ram Navami 2026: शेयर बाजार के लाखों निवेशक और ट्रेडर्स राम नवमी 2026 की छुट्टी को लेकर संशय में है। वे जानना चाहते हैं कि  BSE और NSE पर राम नवमी 2026 की छुट्टी गुरुवार,26 मार्च को है या शुक्रवार, 27 मार्च को है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड26 Mar 2026, 06:51 AM IST
Ram Navami 2026: शेयर बाजार आज बंद रहेगा या कल?
Ram Navami 2026: शेयर बाजार आज बंद रहेगा या कल?

Stock Market Holiday Shri Ram Navami 2026: देश में हर साल राम नवमी का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन, इस बार दो तिथि पड़ने के कारण लोगों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग आज यानी गुरुवार, 26 मार्च को मना रहे हैं, जबकि कुछ लोग शुक्रवार, 27 मार्च को बना रहे हैं। ऐसे में शेयर बाजार के निवेशक और ट्रेडर्स भी ये जानना चाहते हैं कि राम नवमी के उपलक्ष्य में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) आज बंद रहेगा या कल। इसके साथ ही आने वाले आठ सत्रों में तीन दिन बाजार में ताले लटके रहेंगे, जिसका सीधा असर वॉल्यूम और मार्केट की चाल पर पड़ेगा।

कब है राम नवमी 2026 की छुट्टी?

दरअसल, एक्सचेंजों के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, गुरुवार, 26 मार्च 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर राम नवमी 2026 की छुट्टी रहने वाली है। यानी इस सप्ताह केवल चार दिन ही ट्रेडिंग का मौका मिलेगा। इसके बाद, आने वाला सप्ताह भी छोटा होने जा रहा है। ऐसे में मार्केट के एक्टिव ट्रेडर्स को अपनी पोजिशन मैनेज करने में साधवानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | RCB की ₹16,600 करोड़ की डील से शेयर बाजार में बढ़ी हलचल

अगले हफ्ते लॉन्ग वीकेंड

बता दें कि अगले सप्ताह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग विंडो केवल तीन दिनों के लिए ही खुलेगी। मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे। वहीं, सप्ताह के आखिर में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते कोई कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगले हफ्ते निवेशकों को लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।

यह भी पढ़ें | मार्च के आखिर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से कई राज्यों में अलर्ट

शेयर बजार में 2026 की छुट्टियों की लिस्ट

अगर साल 2026 के पूरे कैलेंडर पर नजर डालें, तो कुल 16 छुट्टियों में से तीन पहले ही बीत चुकी हैं। आगामी तीन छुट्टियों के बाद भी साल के बचे हुए नौ महीनों में 10 ऐसे मौके आएंगे, जब ट्रेडिंग बंद रहेगी। अप्रैल के महीने में ही 14 तारीख को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके बाद, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के चलते बाजार बंद रहेंगे। इसके बाद, 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर NSE और BSE पर कोई कामकाज नहीं होगा। वहीं, साल की अंतिम छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रहेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटShri Ram Navami 2026: शेयर बाजार आज बंद रहेगा या कल? जान लीजिए कब पड़ रही राम नवमी की छुट्टी
More