RBI Liquidity Infusion: GST और टैक्स भुगतान से घटा कैश, RBI ने सात-दिवसीय VRR से बैंकिंग सिस्टम में बढ़ाई लिक्विडिटी

RBI Liquidity Infusion 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने वीआरआर ऑक्शन के जरिए मंगलवार को 1,41,171 करोड़ रुपये डाले। यह कदम बैकिंग सिस्टम में कैश घटने के बाद उठाया गया है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड23 Jun 2026, 02:44 PM IST
RBI Liquidity Infusion: टैक्स भुगतान से घटा कैश, RBI ने 7 दिवसीय VRR से सिस्टम में बढ़ाई लिक्विडिटी
RBI Liquidity Infusion: टैक्स भुगतान से घटा कैश, RBI ने 7 दिवसीय VRR से सिस्टम में बढ़ाई लिक्विडिटी

RBI Liquidity Infusion 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सात-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो (VRR) ऑक्शन के जरिए बैंकिंग सिस्टम में मंगलवार को 1,41,171 करोड़ रुपये डाले। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह रकम 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत पर डाली गई। यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब बैंकिंग सिस्टम में कैश 21 जून के 30,685.11 करोड़ रुपये के अधिशेष से घटकर 22 जून को 19,971.89 करोड़ रुपये के घाटे में चला गया।

GST पेमेंट से कैश पर दबाव

वीआरआर ऑक्शन RBI का एक माध्यम है, जिसके जरिए वह बैंकिंग सिस्टम में कैश की अस्थायी कमी या अधिकता को बैलेंस करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नकदी में यह कमी माल एवं सेवा कर (GST) पेमेंट के कारण बैंकिंग सिस्टम से पैसों की निकासी के चलते आई है। नकदी के घाटे में जाने से ओवरनाइट मनी मार्केट दरों पर दबाव बढ़ा है, जहां भारित औसत कॉल मनी दर 5.43 प्रतिशत पर रही, जो आरबीआई की रेपो दर से 0.18 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्याज दरों को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंक का हस्तक्षेप

इसी तरह, ट्राइ-पार्टी रेपो (TREPS) दरें भी नीतिगत ब्याज दर से 0.05-0.07 प्रतिशत अधिक पर कारोबार कर रही थीं। एडवांस टैक्स पेमेंट के कारण हुए पैसों की निकासी से पैदा दबाव के कारण केंद्रीय बैंक लगातार बैंकिंग सिस्टम में अस्थायी नकदी डाल रहा है। नकदी दबाव को कम करने और ओवरनाइट मनी मार्केट दरों को कंट्रोल करने के लिए सेंट्रल बैंक पिछले कुछ दिनों में कई अवधियों की वीआरआर नीलामी के जरिए करीब 2.43 लाख करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाल चुका है।

VRR ऑक्शन के आंकड़े

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, आरबीआई ने सोमवार को ओवरनाइट वीआरआर के जरिए 36,300 करोड़ रुपये, शुक्रवार को तीन-दिवसीय वीआरआर नीलामी के माध्यम से 16,750 करोड़ रुपये, बुधवार को दो वीआरआर नीलामियों के जरिए 72,300 करोड़ रुपये, 16 जून को सात-दिवसीय वीआरआर नीलामी में 89,440 करोड़ रुपये और 15 जून को ओवरनाइट वीआरआर नीलामी के जरिए 28,220 करोड़ रुपये डाले।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटRBI Liquidity Infusion: GST और टैक्स भुगतान से घटा कैश, RBI ने सात-दिवसीय VRR से बैंकिंग सिस्टम में बढ़ाई लिक्विडिटी
More