RBI से जन स्मॉल फाइनेंस बैंक को लगा झटका, यह एप्लीकेशन लौटाया, जानिए क्यों

Jana Small Finance Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मानदंडों को पूरा नहीं करने के कारण जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के यूनिवर्सल बैंक बनने के एप्लीकेशन को लौटा दिया है। लघु वित्त बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Jitendra Singh
अपडेटेड28 Oct 2025, 11:33 AM IST
Jana Small Finance Bank: यूनिवर्सल बैंक के लिए फिर से एप्लीकेशन सब्मिट की जाएगी।
Jana Small Finance Bank: यूनिवर्सल बैंक के लिए फिर से एप्लीकेशन सब्मिट की जाएगी। (Livemint)

Jana Small Finance Bank: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने करीब चार महीने पहले स्मॉल फाइनेंस बैंक से यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अप्लाई किया था। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एप्लीकेशन को लौटा दिया है। इस खुलासे के बाद बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई है। करीब 5 फीसदी तक शेयर गिर गए हैं। इस बैंक ने हाल ही में 250 करोड़ का NCD इश्यू अप्रूव किया था। पहली तिमाही में ज्यादा खर्च की वजह से प्रॉफिट में सालाना आधार पर 40% की गिरावट आई थी। हालांकि रेवेन्यू में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

बेंगलुरु के बैंक ने इस साल जून में स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक से यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए अप्लाई किया था। बैंक ने 28 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में एप्लीकेशन लौटाने के बारे में जानकारी दी है। फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा है कि RBI ने एलिजिबिलिटी ज़रूरतों को पूरा न करने का हवाला देते हुए प्रपोज़ल को खारिज कर दिया। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शुरू में जून 2025 में एक स्मॉल फाइनेंस बैंक से पूरी तरह से यूनिवर्सल बैंक में बदलने की मंज़ूरी के लिए अपना एप्लीकेशन सबमिट किया था।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिया बयान

पीटीआई भाषा के मुताबिक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कंवल ने कहा कि हम उम्मीदों के मुताबिक सुधार करेंगे। हमें यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन केवल वापस किया गया है अस्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस हफ्ते के आखिरी में आरबीआई के टॉप अधिकारियों के साथ यूनिवर्सल बैंक बनने के एप्लीकेशन को वापस करने के सटीक कारणों पर चर्चा करेंगे। इसे दोबार अप्लाई किया जाएगा। नई एप्लीकेशन कब अप्लाई की जाएगी, इस बारे में बैंक ने कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें | सपाट स्तर पर कामकाज कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी, टाटा स्टील और SBI के शेयरों में तेजी

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की आर्थिक सेहत

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की आर्थिक सेहत की बात करें तो बैंक का नेट प्रॉफिट जून 2025 क्वार्टर में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 40% गिरकर 102 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह 171 करोड़ था। इसकी मुख्य वजह खर्चों में बढ़ोतरी थी। कुल खर्च 22% बढ़कर 1,218 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले 1,000 करोड़ था।

यह भी पढ़ें | स्टरलाइट इलेक्ट्रिक के IPO पर लगी रोक, SEBI से वेदांता ग्रुप को झटका

यह बढ़ोतरी ज़्यादा इंटरेस्ट और ऑपरेटिंग कॉस्ट के कारण हुई। इस बीच, कुल इनकम पिछले साल की इसी अवधि के 1,356 करोड़ से बढ़कर 1,516 करोड़ हो गई। बैंक के शेयर पिछले सेशन में NSE पर 454 रुपये पर बंद हुए, जो पिछली क्लोजिंग से 2% ज़्यादा है। Jana SFB के शेयरों में इस साल अब तक 12% की बढ़ोतरी हुई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटRBI से जन स्मॉल फाइनेंस बैंक को लगा झटका, यह एप्लीकेशन लौटाया, जानिए क्यों
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटRBI से जन स्मॉल फाइनेंस बैंक को लगा झटका, यह एप्लीकेशन लौटाया, जानिए क्यों