RCB की ₹16,600 करोड़ की डील से शेयर बाजार में बढ़ी हलचल, RPSG और Sun TV के शेयरों में 20% का अपर सर्किट

शेयर बाजार में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी टीमों के शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। RPSG वेंचर्स और सन टीवी के शेयरों 20 फीसदी तक का उछाल दर्ज किया गया। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड25 Mar 2026, 01:23 PM IST
RCB की  <span class='webrupee'>₹</span>16,600 करोड़ की डील से शेयर बाजार में बढ़ी हलचल
RCB की ₹16,600 करोड़ की डील से शेयर बाजार में बढ़ी हलचल

RPSG Ventures, Sun TV Share Price: भारतीय शेयर बाजार में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीमों से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। यह हलचल मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़ी 16,600 करोड़ रुपये की एक डील के बाद बढ़ी है। दरअसल, आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई के साथ-साथ अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर, प्राइवेट इक्विटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ब्लैकस्टोन और भारत का टाइम्स ग्रुप मिलकर RCB की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। इस खबर के आने के बाद बुधवार को शेयर बाजार में IPL टीमों से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर बायर्स एक्टिव हो गए।

RPSG Ventures और Sun TV के शेयरों में जोरदार उछाल

बुधवार, 25 मार्च को शेयर बाजार खुलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की मालिकाना हक वाली कंपनी RPSG वेंचर्स के शेयर 19.6% तक चढ़कर 726.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की स्वामित्व वाली कंपनी सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में भी 5% का उछाल आया है। इसके शेयर 649.40 रुपये के भाव पर पहुंच गए।

RCB ने अन्य IPL टीमों के लिए सेट किया नया बेंचमार्क

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की 16,600 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन ने IPL की अन्य टीमों के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि इस डील के बाद अब हर आईपीएल टीम की कीमत नए सिरे से आंकी जा रही है। इसका सीधा फायदा उन कंपनियों को मिल रहा है जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं और आईपीएल टीमें चलाती हैं।

यह भी पढ़ें | Silver Price Today: MCX पर ₹12,000 से ज्यादा उछले चांदी के दाम

इन टीमों की डबल हुई वैल्यूएशन!

नुवामा रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, RCB की इस डील ने गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों की अनुमानित वैल्यूएशन को डबल कर दिया है। साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक टीमों की वैल्यू में लगभग 25 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है। अमेरिकी स्पोर्ट्स ओनर्स और ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म्स की बढ़ती दिलचस्पी ने इस बाजार को और भी गरमा दिया है।

यह भी पढ़ें | आज का सोने का भाव 25 मार्च 2026: सोने की कीमतों में जोरदार उछाल

लगातार बढ़ रहा टीमों की कमाई का जरिया

बता दें कि पहले IPL की टीमों की कमाई केवल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और टिकटों की बिक्री तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब कई सोर्स हो चुके हैं। लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में यह उछाल एन्युइटी मॉडल की वजह से देखा जा रहा है। अब टीमें स्पॉन्सरशिप, डिजिटल कंटेंट और मर्चेंडाइजिंग के माध्यम से साल भर कमाई कर रही हैं। इसके अलावा, सैलरी कैप और अनुशासन की वजह से टीमों का खर्च सीमित है, जबकि कमाई के रास्ते लगातार बढ़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटRCB की ₹16,600 करोड़ की डील से शेयर बाजार में बढ़ी हलचल, RPSG और Sun TV के शेयरों में 20% का अपर सर्किट
More