Regaal Resources IPO Day 2: अब तक 8.44 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, अच्छे GMP पर पहुंचे शेयर

Regaal Resources IPO GMP: रीगल रिसोर्सेज आईपीओ के मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे हैं। मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक, आज रिगाल रिसोर्सेज लिमिटेड का GMP 24 रुपये पर था।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड13 Aug 2025, 10:57 AM IST
रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड आईपीओ
रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड आईपीओ

Regaal Resources IPO Subscription Status: मक्के के कारोबार से कमाई करने वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड (Regaal Resources Limited) के आईपीओ का आज दूसरा दिन है। इस सार्वजनिक पेशकश में निवेशक 14 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 96-102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। इस पब्लिक इश्यू के माध्यम से कंपनी 306 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। यह आईपीओ दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें 210 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 96 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

Regaal Resources IPO GMP

रीगल रिसोर्सेज आईपीओ के मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे हैं। मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक, आज रिगाल रिसोर्सेज लिमिटेड का GMP 24 रुपये पर था, जो मंगलवार के मुकाबले 2 रुपये प्रति शेयर अधिक है। मंगलवार को यह 22 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे थे। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर इसकी लिस्टिंग 125 रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है।

रीगल रिसोर्सेज सब्सक्रिप्शन स्टेटस

रीगल रिसोर्सेज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 12 अगस्त को खुला था, जबकि आज इसका दूसरा दिन है। आज सुबह 10 बजे तक 8.44 गुना बोलियां हासिल हुईं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के सेगमेंट में 10.77 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 5.58 गुना बोलियां मिलीं। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में 2.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बता दें कि कंपनी ने आईपीओ ओपन होने से ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार को एंकर इन्वेस्टर्स के माध्यम से 92 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, इन वजहों से आई तेजी, जानें आज का ताजा रेट

इस दिन हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग

रीगल रिसोर्सेज मक्का मिलिंग फैसिल्टी ऑपरेट करती है। यह जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करती है और देश भर में फूड प्रोडक्ट्स, पेपर, पशुओं का आहार, चिपकाने वाले पदार्थों जैसे सेक्टर के साथ-साथ नेपाल और बांग्लादेश जैसे निर्यात बाजारों में भी ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराती है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को होने की उम्मीद है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटRegaal Resources IPO Day 2: अब तक 8.44 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, अच्छे GMP पर पहुंचे शेयर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटRegaal Resources IPO Day 2: अब तक 8.44 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, अच्छे GMP पर पहुंचे शेयर