RIL Q3 Update: रिलायंस के नतीजों की तारीख फिक्स, इस दिन आएंगे तीसरी तिमाही के आंकड़े

RIL Q3 Update: रिलयांस ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को होने जा रही है।

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Jan 2026, 08:47 AM IST
RIL Q3 Update
RIL Q3 Update

Reliance Industries Q3 Results: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपने शेयरधारकों के लिए जरूरी जानकारी साझा की है। कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर दिसंबर 2025 के नतीजे पेश करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। रिलयांस ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के अनऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स को मंजूरी दी जाएगी।

RIL ने Q2 में किया था शानदार प्रदर्शन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पिछले प्रदर्शन की बात करें, तो जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया था। 17 अक्टूबर 2025 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 16% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो 22,146 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 19,101 करोड़ रुपये था।

इस दौरान EBITDA में भी 14.6% का उछाल देखा गया था। यह 50,367 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का मार्जिन भी बेहतर हुआ और यह 17% से बढ़कर 17.8% पर पहुंच गया। रेवेन्यू देखें, तो रिलायंस ने 10% की बढ़त के साथ 283 लाख रुपये का कारोबार किया था।

यह भी पढ़ें | Stock Market Today: कल की भारी गिरावट के बाद क्या आज संभलेगा बाजार?

RIL शेयर प्रदर्शन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्रदर्शन पर नजर डालें, तो कंपनी का फंडामेंटल भले ही मजबूत हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसके शेयर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते कल यानी गुरुवार को 8 जनवरी 2026 को कंपनी के शेयर 2.23% की गिरावट के साथ 1,470.70 रुपये पर बंद हुए। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में यह लगभग 6.66% की गिरावट देखी गई है। 5 जनवरी 2026 को ही इस शेयर ने 1,611.80 रुपये का अपना 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ था।

हालांकि, पिछले पांच सालों में निवेशकों को 52% से ज्यादा का रिटर्न मिला है। वहीं, एक साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 16.21% चढ़े हैं। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 19.89 लाख करोड़ रुपये है। 7 अप्रैल 2025 को कंपनी का शेयर अपने एक साल के निचले स्तर 1,114.85 रुपये पर था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटRIL Q3 Update: रिलायंस के नतीजों की तारीख फिक्स, इस दिन आएंगे तीसरी तिमाही के आंकड़े
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटRIL Q3 Update: रिलायंस के नतीजों की तारीख फिक्स, इस दिन आएंगे तीसरी तिमाही के आंकड़े