
Reliance Infra and Power: रिलायंस समूह ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। समूह की दो कंपनियों- रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर ने पहली बार कर्मचारी स्वामित्व विकल्प (ESOP) की घोषणा की है। इस कदम से हजारों कर्मचारियों को कंपनी के शेयर खरीदने और मालिकाना हक का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
रिलायंस समूह ने दोनों कंपनियों में पहली बार ESOP पेश किया है। इस योजना से करीब 2,500 कर्मचारी लाभांवित होंगे। शेयरधारकों ने इसे 3 नवंबर 2024 को मंजूरी दी थी। ज्यादातर कर्मचारी ₹10 के अंकित मूल्य पर शेयर खरीद सकेंगे।
रिलायंस समूह की सभी कंपनियों को मिलाकर उसके 50 लाख से ज्यादा शेयरधारक हैं। समूह में 28 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, जो लाखों ग्राहकों और उपभोक्ताओं को सेवा देते हैं। कंपनी के पास ₹1,07,123 करोड़ की परिसंपत्ति और ₹40,856 करोड़ का नेटवर्थ है।
इस घोषणा के बाद शेयरों में हलचल दिखी। रिलायंस पावर का शेयर गुरुवार को 1.01% गिरकर ₹41.29 पर बंद हुआ। वहीं, रिलायंस इंफ्रा का शेयर 3.56% चढ़कर ₹184.75 पर बंद हुआ।
रिलायंस समूह का यह कदम कर्मचारियों को कंपनी से और मजबूत तरीके से जोड़ने वाला है। ESOP से कर्मचारियों को न सिर्फ आर्थिक फायदा मिलेगा बल्कि कंपनी की ग्रोथ में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.