RIL Shareholder Quota Eligibility: आपके पास है RIL का शेयर? ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व, नोट कर लें सभी जरूरी शर्तें

RIL shareholder Quota: जियो प्लेटफॉर्म्स ने IPO के लिए RHP दाखिल किया है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए करीब ₹2,500 करोड़ के शेयर आरक्षित हैं। आइए जानते हैं इस कोटा के लिए आवेदन करने की शर्तें

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 08:11 PM IST
RIL शेयरधारकों की मौज
RIL शेयरधारकों की मौज

Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट है। कंपनी ने आज रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) भी दाखिल कर दिया है। दस्तावेजों से मिली जानकारी के अनुसार, IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के पात्र शेयरधारकों को भी आवेदन करने का अलग मौका मिलेगा। कंपनी ने शेयरहोल्डर कैटेगरी के तहत पात्र निवेशकों के लिए शेयर रिजर्व रखने का प्रावधान किया है।

अगर आपके पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं, तो आइए जानते हैं कि आप इस कोटे का कैसे फायदा उठा सकते हैं? इसके साथ ही इसका पात्र बनने के लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा।

Jio IPO में RIL शेयरधारकों के लिए क्या है खास?

जियो IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए अलग रिजर्वेशन कैटेगरी रखी गई है। पात्र निवेशक शेयरहोल्डर कोटे के तहत भी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने RIL शेयरधारकों के लिए करीब ₹2,500 करोड़ तक के शेयर आरक्षित रखे गए हैं। हालांकि, ₹2,500 करोड़ के रिजर्वेशन का मतलब यह नहीं है कि हर शेयरधारक को निश्चित संख्या में शेयर मिलेंगे। हर पात्र निवेशक को कितने शेयर मिलेंगे, यह आवेदन की संख्या, मांग और आवंटन के नियमों पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें | जियो एंप्लॉयीज की आ गई दिवाली, IPO में 500 करोड़ रुपये का शेयर हुआ रिजर्व

कौन उठा सकता है शेयरहोल्डर कोटे का फायदा?

जियो IPO के शेयरहोल्डर कोटे का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तों का भी पूरा करना है। आइए जानते हैं क्या हैं वो शर्त

  • आपके डीमैट अकाउंट में Reliance Industries का कम से कम एक शेयर होना जरूरी है।
  • आपके पास पात्रता की तय तारीख यानी 14 अक्टूबर पर RIL के शेयर होने चाहिए।
  • शेयरहोल्डर कोटे में आवेदन करने के लिए आपको कंपनी की तय पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
  • शेयरहोल्डर कैटेगरी में अधिकतम ₹2 लाख तक आवेदन किया जा सकता है।

ध्यान रखें: RIL का शेयर होने से Jio IPO में शेयर मिलना पक्का नहीं हो जाता। आवेदन करने से पहले कंपनी के आधिकारिक दस्तावेजों में सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें | 21 अक्टूबर से खुलेगा जियो का IPO, क्या RIL शेयरधारकों को मिलेगा फायदा?

क्या रिटेल कैटेगरी में भी कर सकते हैं आवेदन?

RIL के कुछ शेयरधारकों के मन ये सवाल भी होगा किक्या वे शेयरहोल्डर कोटे के साथ रिटेल कैटेगरी में भी आवेदन कर सकते हैं? दस्तावेजों के मुताबिक, पात्र निवेशक शेयरहोल्डर रिजर्वेशन कैटेगरी के साथ रिटेल या अन्य लागू कैटेगरी में भी अलग से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि दोनों की शर्तें अलग-अलग हैं।

कब से खुलेगा जियो का आईपीओ?

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलने और 23 अक्टूबर को बंद होने की जानकारी सामने आई है। कंपनी ने अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) भी दाखिल कर दिया है। इस इश्यू में 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाने हैं। जियो का ये IPO भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल होने की उम्मीद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटRIL Shareholder Quota Eligibility: आपके पास है RIL का शेयर? ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व, नोट कर लें सभी जरूरी शर्तें
More