जियो एंप्लॉयीज की आ गई दिवाली, IPO में 500 करोड़ रुपये का शेयर हुआ रिजर्व

Jio IPO Updates: जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरधारकों के लिए दिवाली धमाका ऑफर दे दिया।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड14 Oct 2026, 08:14 PM IST
जियो एंप्लॉयीज को मिली खुशखबरी (सांकेतिक तस्वीर)
जियो एंप्लॉयीज को मिली खुशखबरी (सांकेतिक तस्वीर)(HT)

Jio IPO RHP: रिलायंस जियो के उन कर्मचारियों के लिए समय से पहले ही दिवाली आ गई। जियो प्लैटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ (IPO) में योग्य कर्मचारियों के लिए कर्मचारियों के लिए विशेष कोटा का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में बताया कि उसने आईपीओ में एलिजिबल एंप्लॉयीज के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित रखे हैं। हालांकि, जियो कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत पात्रता की शर्तें अभी नहीं बताई गई हैं। सेवा अवधि, पद या कट ऑफ डेट जैसा कुछ भी अभी नहीं दिया गया है।

रिलायंस के शेयरधारकों की भी बल्ले-बल्ले

दूसरी तरफ, जियो ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरधारकों के लिए भी 2,500 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रखे हैं। इस शेयरधारक कोटे का लाभ उन व्यक्तिगत निवेशकों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUFs) को मिलेगा, जिनके पास आरएचपी दाखिल करने की तिथि 14 अक्तूबर, 2026 तक आरआईएल के शेयर थे। इस तरह, कर्मचारियों के 500 करोड़ रुपये के कोटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरधारकों के 2,500 करोड़ रुपये के कोटे को मिलाकर कुल 3,000 करोड़ रुपये का आरक्षण तय किया गया है।

यह भी पढ़ें | 21 अक्टूबर से खुलेगा जियो का IPO, क्या RIL शेयरधारकों को मिलेगा फायदा?

शेयर रिजर्व रखने का मतलब क्या?

रिजर्वेशन कोटे के माध्यम से आरआईएल के मौजूदा निवेशकों को सामान्य रिटेल कैटिगरी के अलावा जियो के आईपीओ में सीधे बोली लगाने का एक अलग अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में उन्हें आईपीओ अलॉट होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे।

जियो आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीख

एंकर निवेशक बोली: 19 अक्तूबर, 2026, सोमवार

आईपीओ खुलने की तिथि: 21 अक्टूबर, 2026, बुधवार

आईपीओ बंद होने की तिथि: 23 अक्तूबर, 2026, शुक्रवार

इश्यू का स्वरूप: यह आईपीओ पूरी तरह से 27 करोड़ नए शेयरों का है, जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

10.3 लाख करोड़ के आसपास का वैल्युएशन

जियो प्लेटफॉर्म्स का टेलीकॉम, क्लाउड कंप्यूटिंग, एंटरटेनमेंट और AI सर्विस जैसे क्षेत्रों में काफी व्यापक कारोबार है। जियो का आईपीओ में लगभग 106 अरब डॉलर यानी लगभग 10.3 लाख करोड़ रुपये का वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य है। बहरहाल, ग्रे मार्केट में जियो आईपीओ के लिए प्रीमियम 200 रुपये को पार कर गया है।

हुंडई मोटर को पछाड़कर बनेगा सबसे बड़ा आईपीओ

रिपोर्ट के अनुसार, आईपीओ का संभावित प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किए जाने की संभावना है। 1,119 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी कुल 27 करोड़ नए शेयरों से लगभग 30,200 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इसके साथ ही यह हुंडई मोटर इंडिया के 27,858 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा।

यह भी पढ़ें | दूध वाले ड्रिंक्स पर रिलायंस की नजर, ₹20 में लॉन्च किया Joyland

आईपीओ से जुटाए पैसे कहां खर्च करेगी कंपनी?

जुटाई जाने वाली राशि में से 27,500 करोड़ का रुपये इस्तेमाल इसकी टेलीकॉम कंपनी 'रिलायंस जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी बची राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए होगा। विश्लेषकों का अनुमान है कि 10.3 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर जियो का स्टॉक अपने वित्त वर्ष 2028 (FY28) के अनुमानित EV/EBITDA के लगभग 12 गुना पर आंका जा रहा है।

जियो ने भारत में ला दी टेलीकॉम क्रांति

रिलायंस ग्रुप ने जियो की लॉन्चिंग 2016 में की थी। कंपनी ने मुफ्त वॉइस और बिल्कुल सस्ते डेटा प्लान देकर भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचा दिया था। सस्ते डेटा के कारण भारत में सोशल मीडिया और खासकर वीडियो प्लैटफॉर्म्स का अभूतपूर्व विस्तार हुआ।

एयरटेल, वोडाफोन को तगड़ी चुनौती

जियो के सस्ते ऑफर से भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को बड़ा झटका लगा। अब रिलायंस जियो इन्फोकॉम 52.40 करोड़ सब्सक्राइबर्स और भारत के डेटा ट्रैफिक में 60% हिस्सेदारी के साथ इस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। 2020 में, जियो प्लैटफॉर्म्स ने लगभग 33% इक्विटी के बदले 13 ग्लोबल इन्वेस्टर्स से 20.5 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाए थे, जिससे इसकी वैल्यूएशन 57 अरब डॉलर से 65 अरब डॉलर के बीच आंकी गई थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटजियो एंप्लॉयीज की आ गई दिवाली, IPO में 500 करोड़ रुपये का शेयर हुआ रिजर्व
More