
Reliance-Samsung Deal: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज फोकस में रहेंगे। दरअसल, RIL ने साउथ कोरियन ग्रुप सैमसंग की सहयोगी कंपनी Samsung C&T के साथ एक समझौता किया है। इस पार्टनरशिप की वैल्यू लगभग 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके तरह, कंपनी अगले 15 सालों तक ग्रीन अमोनिया की सप्लाई करेगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी लॉन्ग-टर्म ग्रीन अमोनिया ऑफटेक डील में से एक है। रिलायंस ने साफ किया है कि इस समझौते के तहत ग्रीन अमोनिया की सप्लाई वित्त वर्ष 2028-29 की दूसरी छमाही से शुरू होने की उम्मीद है।
रिलायंस ने इस पार्टनरशिप की घोषणा साल 2021 में की थी। कंपनी अपने ट्रेडिशनल ऑयल टू केमिकल्स (O2C) बिजनेस से आगे बढ़ते हुए रिन्यूएबल एनर्जी और हाइड्रोजन सेक्टर में 10 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का रोडमैप तैयार किया था। सैमसंग के साथ हुई यह डील इस न्यू एनर्जी प्लेटफॉर्म को स्केल-अप करने की कड़ी में पहला बड़ा कदम है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह साझेदारी न केवल किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराएगी, बल्कि भारत की क्लीन एनर्जी जर्नी के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
ग्रीन अमोनिया पर्यावरण के लिए एक बड़ा विकल्प बनता जा रहा है। यह कोयला या प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों के बजाय पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सोलर, विंड से बनाया जाता है। इसमें कार्बन उत्सर्जन लगभग जीरो या बहुत कम रहता है। वहीं, सामान्य अमोनिया को बनाने के लिए नेचुरल गैस जलाकर हाइड्रोजन निकाला जाता है, जिससे ढेर सारा CO₂ निकलता है।
सोमवार, 16 मार्च को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 0.96% उछाल के साथ 1,394 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इस स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश रुख अपना रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल RIL के शेयरों में लगभग 25% का अपसाइड पोटेंशियल देख रहा है। ब्रोकरेज ने इस पर अपनी Buy रेटिंग को बरकरार रखा है। मोतीलाल ओसवाल ने 1750 रुपये का टार्गेट सेट किया है।
पिछले कुछ समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। इसने पिछले एक महीने में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की है, जबकि 6 महीने के दौरान 1.4 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वहीं, साल 2026 में अब तक स्टॉक ने 11.5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है। हालांकि, एक साल की अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों को 12 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। अगर पांच साल की बात करें, तो 33 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटल 18.87 लाख करोड़ रुपये का है। वहीं, प्रॉफिट-टू-अर्निंग (P/E) रेश्यो 22.67 है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.