
Reliance Share Price: शेयर बाजार में मंगलवार, 3 फरवरी को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। इसी बीच, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों पर बायर्स एक्टिव हुए हैं। आज के शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 प्रतिशत की तूफानी तेजी दर्ज की गई है। यह उछाल भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने और कंपनी की सब्सिडरी कंपनी की तरफ से सिखिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण की वजह से आया है।
आज के कारोबारी सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 7.11 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी के साथ 1489 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इस उछाल से कंपनी का साल-दर-साल नुकसान घटकर 8% रह गया है। हालांकि, सुबह 11:30 बजे देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी के शेयर 4% की मजबूती के साथ 1447.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 3% की तेजी देखी जा रही है। इस तेजी में रिलायंस ने अहम भूमिका निभाई है।
दरअसल, बीते कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का ऐलान किया। इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 25% से टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। निवेशकों को इस डील की काफी दिनों से इंतजार था, जिसके बाद निवेशकों में भारी उत्साह है। इसका सीधा असर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों पर देखने को मिल रहा है।
दोनों देशों के बीच हुई इस ट्रेड के तहत भारत अब रूस से कच्चा तेल खरीदना बद कर देगा। वहीं, भारत अब अमेरिका से पेट्रोलियम, डिफेंस आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मा और एविएशन जैसे प्रोडक्ट्स की खरीद बढ़ाएगा। बता दें कि रिलयांस रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाली कंपनी रही है। यह लगभग 45% तेल रूस से आयात करती थी। लेकिन कंपनी ने जनवरी से ही तेल खरीदना पूरी तरह से बंद कर दिया है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.