
Reliance in USA: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। बीते कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिलायंस के साथ मिलकर टेक्सास में एक नई तेल रिफाइरी लगाने की योजना का ऐलान किया। इस खबर ने आज रिलायंस के शेयरों में हलचल बढ़ा दी। आज के शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किए। शुरुआती कारोबार में इसके शेयर 1.74% की बढ़ोतरी के साथ 1433.65 रुपये के भाव पर पहुंच गए। हालांकि, व्यापक बाजार में गिरावट से इसके शेयर भी लाल निशान में चले गए।
दरअसल, आज सेंसेक्स-निफ्टी ने मिक्स-अप ओपनिंग दी। लेकिन कुछ देर बाद बिकवाल हावी हो गए और दोनों इंडेक्सों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 11:45 बजे सेंसेक्स 909.85 अंक या 1.16% की गिरावट के साथ 77,296.13 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 252.25 अंक या 1.04% लुढ़ककर 24,009.35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। व्यापक बाजार में गिरावट से रिलायंस के शेयर भी लाल निशान में चले गए। RIL के शेयर 0.73% टूटकर 1,398.50 के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेेशन 18.93 लाख करोड़ रुपये था।
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर रिलायंस के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग के जरिए अमेरिका को पिछले 50 सालों में अपनी पहली नई तेल रिफाइनरी मिलने जा रही है। यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनविले में स्थित होगी। खास बात यह है कि इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज एक प्रमुख साझेदार की भूमिका निभा रही है।”
बता दें कि यह रिफाइनरी प्रोजेक्ट मूल रूप से एलिमेंट फ्यूल्स की तरफ से विकसित किया जा रहा था। जून 2024 की रिपोर्टों के अनुसार, एलिमेंट फ्यूल्स ने पहले ही साइट की तैयारी पूरी कर ली थी। रोजाना लगभग 160,000 बैरल तेल प्रोसेस करने की क्षमता वाली इस यूनिट के लिए जरूरी परमिट भी हासिल कर लिए थे। अब इस प्रोजेक्ट की कमान अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग के हाथ में है। जिसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि एलिमेंट फ्यूल्स का वेब एड्रेस अब सीधे इस नई कंपनी की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो रहा है।
अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कंपनी इस साल की दूसरी तिमाही में प्रोजेक्ट का जमीनी स्तर पर काम शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी ने प्रोसेस फ्यूल की बिक्री के लिए रिलायंस के साथ पहले 20 साल का लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट कर लिया है।
गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक पिछले कुछ समय से दबाव में देखा गया है। इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) शेयर की कीमतों में 10% से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में पॉजिटिव रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में स्टॉक ने लगभग 12% की बढ़त हासिल की है। वहीं, बीते तीन सालों में लगभग 31% का रिटर्न दिया है। अगर पांच साल के रिटर्न की बात करें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लगभग 30 फीसदी का मुनाफा दिए हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टॉक फिलहाल कंसोलिडेशन फेज से गुजर रहा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के टेक्निकल रिसर्च हेड रुचित जैन के मुताबिक, रिलायंस के लिए 1,300 रुपये का लेवल एक मजबूत सपोर्ट बेस बना हुआ है। हालांकि, ऊपर की ओर बढ़ने के लिए इसे कुछ हैडल्स को पार करना होगा। 1,435 रुरये पर 50 DEMA और 1,490 रुपया का पिछला हाई इसके लिए इमीडिएट रेजिस्टेंस का काम करेंगे। अगर शेयर इन स्तरों को पार करने में सफल रहता है, तो निवेशकों को आने वाले दिनों में एक बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.